पटना/बाढ़ : पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कुंदन कुमार ने बाढ़ अनुमंडल के टाल क्षेत्र स्थित घोसवरी थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं।
जनता दरबार में पहुंचे ग्रामीणों की शिकायतों को सुनते हुए पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को त्वरित एवं विधि-सम्मत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव और सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने कहा कि इस तरह के जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास और समन्वय को मजबूत करना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित की जा सके। जनता दरबार में मौजूद लोगों ने अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखे।
वहीं, कई लोगों ने त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए, जिससे आम जनता को राहत मिल सके।
सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट