सुपौल स्थित पनोरमा ग्रुप के विभिन्न संस्थानों पर आयकर विभाग ने आज सुबह—सुबह एकसाथ छापेमारी की। आईटी रेड की यह कार्रवाई सुपौल के छातापुर इलाके और अन्य जगहों पर की जा रही है, जहां ग्रुप से जुड़े स्कूल और अस्पताल को जांच के दायरे में लिया गया है। छापे के दौरान सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार आईटी की एक टीम सुपौल में पैनोरमा ग्रुप से जुड़े स्कूल, हॉस्पिटल आदि की जांच कर रही है। यह ग्रुप रियल इस्टेट क्षेत्र में भी सक्रिय है। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम पैनोरमा ग्रुप के संस्थानों में दस्तावेजों और अन्य जरूरी रिकॉर्ड की जांच कर रही है। अधिकारियों की कोशिश है कि सभी तथ्यों को ध्यान से परखा जाए।
मालूम हो कि सुपौल में संचालित पनोरमा ग्रुप के मालिक संजीव मिश्रा बताए जातेहे हैं। फिलहाल इनकम टैक्स की कार्रवाई जारी है और अधिकारी जांच पूरी होने के बाद ही आगे की जानकारी देने की बात कह रहे हैं। स्थानीय लोगों के बीच इस छापेमारी को लेकर काफी चर्चा है। पैनोरमा ग्रुप की शुरुआत साल 2016 में संजीव मिश्रा ने की थी। आज ये कंपनी बिहार के सीमांचल इलाके की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनियों में गिनी जाती है। कंपनी का दावा है कि वो बिहार में नंबर वन है। हालांकि आज की इस छापेमारी की असल वजह का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन यह समझा जा रहा कि वित्तिय लेनदेन और आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह छापे मारे जा रहे हैं।