पंडारक/पटना : पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुंदन कुमार ने शनिवार को पंडारक थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली की बारीकी से जांच की और पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान SP ग्रामीण ने निम्नलिखित विभागों और कार्यों का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना और CCTNS कार्यों की समीक्षा के साथ ही लंबित कांडों के अनुसंधान (Investigation) की प्रगति देखी और अधिकारियों को समय सीमा के भीतर जांच पूरी करने का निर्देश दिया। सूचना-संग्रह तंत्र (Intelligence) को मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई करने पर जोर दिया।
आगामी पर्व-त्योहारों (ईद, चैती दुर्गा पूजा और चैती छठ) को देखते हुए SP कुंदन कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि शांति भंग करने वाले उपद्रवियों और वांछित अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने, योजनाबद्ध तरीके से प्रभावी गश्ती और रिस्पॉन्स सिस्टम को और अधिक मजबूत बनाने का आदेश दिया।
सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट