पटना। पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल स्थित एनटीपीसी परियोजना की ओर से सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत 10 सितंबर 2026 को बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। यह राहत सामग्री ढीबर ग्राम पंचायत के सहनौरा एवं ढीबर गांव के प्रभावित परिवारों को उपलब्ध कराई गई। राहत सामग्री का वितरण स्थानीय विधायक डॉ. सियाराम सिंह ने किया।
इस अवसर पर एनटीपीसी बाढ़ के मानव संसाधन विभाग से प्रशांत कुमार सामल, पंजीकार एवं उप महाप्रबंधक (सीएसआर एवं आर एंड आर) मनोज कुमार, कार्यकारी (सीएसआर एवं आर एंड आर) मोहम्मद लबीब अख्तर तथा कार्यकारी (नैगम संचार) विकास धर द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वितरित राहत सामग्री में दैनिक उपयोग की सूखी खाद्य सामग्री शामिल थी। एनटीपीसी की इस पहल का उद्देश्य बाढ़ से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. सियाराम सिंह ने बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के लिए एनटीपीसी की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि आपदा और कठिन परिस्थितियों में प्रभावित लोगों की सहायता करना सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। एनटीपीसी ऐसे समय में जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहता है।
सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट