By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

पूर्णिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: मां पूरणदेवी मंदिर में पूजा, 485 करोड़ की 92 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

Swatva
Last updated: March 13, 2026 8:25 pm
By Swatva 41 Views
Share
4 Min Read
SHARE

पटना/पूर्णिया : मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान पूर्णिया पहुंचकर मां पूरणदेवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर मातारानी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने जिले में 485 करोड़ रुपये की लागत से 92 विकास योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर चल रहे सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को सभी कार्यों को बेहतर ढंग से और तय समयसीमा में पूरा करने का निर्देश दिया।समृद्धि यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री ने स्टेट हाईवे-60 से पूरणदेवी मंदिर तक नवनिर्मित टू-लेन सड़क तथा लाइन बाजार चौक से पॉलिटेक्निक चौक होते हुए रजनी चौक तक सड़क मजबूतीकरण कार्य का उद्घाटन किया। वहीं भूतहा मोड़ से मिल्लिया पॉलिटेक्निक कॉलेज होते हुए पूर्णिया-श्रीनगर पथ तक आरओबी सहित बाईपास निर्माण तथा एसएच-65 (बनभाग चौक) से बिशनपुर धर्मकांटा तक सड़क चौड़ीकरण व मजबूतीकरण का शिलान्यास भी किया।

जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत मां पूरणदेवी मंदिर परिसर स्थित पोखर के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य का भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक झिझिया नृत्य प्रस्तुत कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में लगाए गए बिहार बाल भवन ‘किलकारी’ के स्टॉल का अवलोकन किया तथा प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं की प्रस्तुति की भी समीक्षा की। इन योजनाओं में कारीकोशी नदी पर बांध सह सड़क निर्माण, अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, रंगभूमि मैदान में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, धमदाहा-पूर्णिया एसएच-65 का फोर लेन निर्माण, पूर्णिया एयरपोर्ट से सीधा संपर्क मार्ग, भूतहा बाईपास पथ निर्माण तथा मिथिला हाट की तर्ज पर पर्यटक सुविधाओं का विकास शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मां पूरणदेवी मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर कराया जाए और सभी विकास योजनाओं को समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। इसके बाद मुख्यमंत्री ने डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के जिला स्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया और पशुपालकों से संवाद किया। पशुपालकों ने बताया कि सरकार की योजनाओं से मक्का, मखाना और मछली उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कृषि और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए लगातार नई योजनाएं चला रही है, जिससे किसान और पशुपालक आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें।

- Advertisement -

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का भी निरीक्षण किया तथा बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के सांकेतिक चेक, दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल की चाभी और जीविका स्वयं सहायता समूहों को 261 करोड़ 65 लाख 97 हजार रुपये का सांकेतिक चेक लाभुकों को प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने पूर्णिया जिले में 164 करोड़ रुपये की लागत से 84 योजनाओं का उद्घाटन तथा 321 करोड़ रुपये की लागत से 8 योजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार सहित कई विधायक, वरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

- Advertisement -

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट

TAGGED: नीतीश कुमार, मां पूरणदेवी मंदिर, मुख्यमंत्री
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

ईद, चैती दुर्गा पूजा, चैती छठ, रामनवमी व बिहार दिवस को लेकर डीएम-एसएसपी की समीक्षा बैठक, विधि-व्यवस्था पर विशेष जोर
बिहारी समाज
एसडीपीओ गुलशन कुमार ने थाना का किया निरीक्षण 
बिहारी समाज
बिहार का अगला CM कौन? निशांत कुमार की चर्चाओं के बीच मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा बयान, बताया कहाँ फंसा है पेंच
बिहारी समाज
विधानसभा, वंशवाद, मान्याताएं, टूटी
बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

ईद, चैती दुर्गा पूजा, चैती छठ, रामनवमी व बिहार दिवस को लेकर डीएम-एसएसपी की समीक्षा बैठक, विधि-व्यवस्था पर विशेष जोर
बिहारी समाज
एसडीपीओ गुलशन कुमार ने थाना का किया निरीक्षण 
बिहारी समाज
बिहार का अगला CM कौन? निशांत कुमार की चर्चाओं के बीच मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा बयान, बताया कहाँ फंसा है पेंच
बिहारी समाज
विधानसभा, वंशवाद, मान्याताएं, टूटी
बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

ईद, चैती दुर्गा पूजा, चैती छठ, रामनवमी व बिहार दिवस को लेकर डीएम-एसएसपी की समीक्षा बैठक, विधि-व्यवस्था पर विशेष जोर

पटना : आगामी ईद, चैती दुर्गा पूजा, चैती छठ, रामनवमी तथा बिहार…

By Swatva
बिहारी समाज

एसडीपीओ गुलशन कुमार ने थाना का किया निरीक्षण 

नवादा : जिले के रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार ने अकबरपुर थाना का…

By Swatva

बिहार का अगला CM कौन? निशांत कुमार की चर्चाओं के बीच मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा बयान, बताया कहाँ फंसा है पेंच

बिहार की बदलती सियासी परिस्थितियों और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने…

By Swatva
विधानसभा, वंशवाद, मान्याताएं, टूटी
बिहारी समाज

बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पटना : बिहार विधानसभा को शुक्रवार को एक धमकी भरा ईमेल मिला,…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?