By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

क्यों जा रहे राज्यसभा? आज नेताओं-कार्यकर्ताओं को बतायेंगे नीतीश

Amit Dubey
Last updated: March 6, 2026 2:42 pm
By Amit Dubey 59 Views
Share
4 Min Read
नीतीश, बैठक, सीएम हाउस, राज्यसभा, जदयू, धरना
SHARE

नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य कारणों और बदलते राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए राज्यसभा जाने का निर्णय लिया है। इस मुद्दे पर आज जेडीयू के बड़े पदाधिकारियों, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों के साथ उन्होंने अपने आवास पर एक अहम बैठक बुलाई है जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा के साथ ही वे अपने नेताओं—कार्यकर्ताओं को अपने इस फैसले की वजह भी बतायेंगे। बताया जा रहा है कि नेतृत्व परिवर्तन की स्थिति में नई सरकार में केवल एक ही उपमुख्यमंत्री होगा। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने की रणनीति के तहत ही उन्होंने यह फैसला लिया है। जदयू पार्टी में उनके इस निर्णय पर काफी असंतोष है। नीतीश कुमार के राज्यसभा का पर्चा भरने और उनके दिल्ली जाने की खबरों से हर कोई हैरान और नाराज है। इसे लेकर तमाम पोस्टर और सीएम हाउस के बाहर धरना भी शुरू हो गया है। इसी दुख, असंतोष को देखते हुए नीतीश ने आज की अहम बैठक बुलाई है।

Contents
सीएम हाउस के बाहर धरना, प्रदर्शनबिहार में ही काम करें नीतीश कुमार
- Advertisement -

सीएम हाउस के बाहर धरना, प्रदर्शन

दरअसल जदयू नेताओं—कार्यकर्ताओं को इस बात का यकीन ही नहीं हो रहा है कि उनके चहेते नेता कैसे उनसे दूर जा सकते हैं। इसी की एक और बानगी पटना में तब देखने को मिली, जब मुख्यमंत्री आवास के ठीक सामने एक व्यक्ति अनशन पर बैठ गया है। उसका नाम त्रिलोकी दास है और वह खुद को जदयू (JDU) का प्रदेश महासचिव बता रहा है। हाथ में पोस्टर लिए त्रिलोकी दास का कहना है कि हम किसी भी हालत में नीतीश कुमार को राज्यसभा नहीं जाने देंगे। वे बिहार में रहें और बिहार की जनता की सेवा करें। इसके साथ ही त्रिलोकी दास का दावा है कि बिहार में आज जो शांति और विकास दिख रहा है, वह नीतीश कुमार की देन है। उन्होंने साफ किया कि वे किसी भी हालत में यहां से नहीं हटेंगे और जीवन के अंतिम दम तक उनका अनशन जारी रहेगा।

बिहार में ही काम करें नीतीश कुमार

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और फिलहाल उन्हें हटाने की कोशिशें जारी हैं। नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन पेपर फाइल किया, जो बिहार की पॉलिटिक्स में एक टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है। इसी के साथ राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले उनके कार्यकाल का लगभग अंत हो गया। अब राज्य में एक नई सरकार का रास्ता भी साफ हो गया, जिसका नेतृत्व BJP कर सकती है। नीतीश कुमार, जो पिछले हफ्ते 75 साल के हुए, इतिहास में एक होशियार पॉलिटिशियन के तौर पर जाने जाएंगे, जिन्होंने 2005 से रिकॉर्ड 10 बार राज्य सरकार का नेतृत्व किया, इसके बावजूद कि उनकी JDU को राज्य असेंबली में कभी अपने दम पर बहुमत नहीं मिला। राज्य के लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए नीतीश ने अपने एक पोस्ट में लिखा कि दो दशकों से ज़्यादा समय से, आपने लगातार मुझ पर अपना भरोसा और सपोर्ट दिखाया है, और इसी भरोसे के दम पर हमने बिहार और आप सभी की पूरी लगन से सेवा की हैं। यह आपके भरोसे और सपोर्ट की ताकत है जिसने आज बिहार को विकास और सम्मान का एक नया आयाम पेश करने में मदद की है। नीतीश ने आगे लिखा कि अपनी पार्लियामेंट्री यात्रा की शुरुआत से ही, वह बिहार लेजिस्लेचर के दोनों सदनों के साथ-साथ पार्लियामेंट के दोनों सदनों का मेंबर बनना चाहते थे। इसी ख्वाहिश को ध्यान में रखते हुए, मैं इस बार हो रहे चुनावों में राज्यसभा का मेंबर बनना चाहता हूं।

TAGGED: जदयू, धरना, नीतीश, बैठक, राज्यसभा, सीएम हाउस
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

10-10 हजार रुपये ले चुकी महिलाओं के रोजगार का सर्वे शुरू, ड्यूटी पर लगे जीविका कर्मचारी
बिहारी समाज
ककोलत की वादियों से पिरौटा के खेतों तक: जापानी मेहमानों ने जिया असली भारतीय गांव का जीवन
बिहारी समाज
हृदयगति रुकने से युवक की मौत, दो बच्चों के सर से उठा पिता का साया 
बिहारी समाज
रेप, मर्डर, छात्र, सहपाठी, 8वीं कक्षा, पूर्णिया
8वीं के लड़के ने सहपाठी छात्रा से किया रेप, हत्या कर बांस से लटकाई बॉडी
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़ शिक्षा
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

10-10 हजार रुपये ले चुकी महिलाओं के रोजगार का सर्वे शुरू, ड्यूटी पर लगे जीविका कर्मचारी
बिहारी समाज
ककोलत की वादियों से पिरौटा के खेतों तक: जापानी मेहमानों ने जिया असली भारतीय गांव का जीवन
बिहारी समाज
हृदयगति रुकने से युवक की मौत, दो बच्चों के सर से उठा पिता का साया 
बिहारी समाज
रेप, मर्डर, छात्र, सहपाठी, 8वीं कक्षा, पूर्णिया
8वीं के लड़के ने सहपाठी छात्रा से किया रेप, हत्या कर बांस से लटकाई बॉडी
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़ शिक्षा
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

10-10 हजार रुपये ले चुकी महिलाओं के रोजगार का सर्वे शुरू, ड्यूटी पर लगे जीविका कर्मचारी

नवादा : जिले के रजौली प्रखंड क्षेत्र में 28000 महिलाओं को राज्य…

By Swatva
बिहारी समाज

ककोलत की वादियों से पिरौटा के खेतों तक: जापानी मेहमानों ने जिया असली भारतीय गांव का जीवन

नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र का पिरौटा गांव इस बार…

By Swatva

हृदयगति रुकने से युवक की मौत, दो बच्चों के सर से उठा पिता का साया 

नवादा : जिले के रजौली प्रखंड क्षेत्र के अंधरवारी गांव में अहले…

By Swatva
रेप, मर्डर, छात्र, सहपाठी, 8वीं कक्षा, पूर्णिया
अपराध

8वीं के लड़के ने सहपाठी छात्रा से किया रेप, हत्या कर बांस से लटकाई बॉडी

पूर्णिया से एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है।…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?