By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

नीतीश के काफिले की गाड़ी ने डीएसपी को मारी टक्कर, प्रकाश पर्व की तैयारियां देखने गए थे CM

Amit Dubey
Last updated: December 26, 2025 4:47 pm
By Amit Dubey 626 Views
Share
4 Min Read
टक्कर, CM ,नीतीश, काफिला, डीएसपी, पटना सिटी, प्रकाश पर्व
SHARE

पटना सिटी में आज सुबह सीएम नीतीश के काफिले की एक गाड़ी ने उनकी सुरक्षा में तैनात डीएसपी को टक्कर मार दी। मुख्यमंत्री नीतीश आज शुक्रवार की सुबह पटना सिटी स्थित हरमंदिर साहिब गए थे। वहां उन्होंने गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के इसी पटना सिटी दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा में लगे ट्रैफिक डीएसपी को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। चौंकाने वाली बात यह है कि स्कॉर्पियो गाड़ी सीएम नीतीश के ही काफिले की थी। घटना के तुरंत बाद पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला और जख्मी डीएसपी को अस्पताल रवाना किया गया। घटना के बाद वहां तैनात दूसरे जवानों ने हालात को नियंत्रित किया और सारी व्यवस्था सुचारु बनाए रखी।

Contents
प्रकाश पर्व की तैयारियां देखने गए थे सीएमसुविधाओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश
- Advertisement -

प्रकाश पर्व की तैयारियां देखने गए थे सीएम

इधर सीएम नीतीश कुमार ने आज गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व समारोह को लेकर पटना सिटी में की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। मुखयमंत्री ने निरीक्षण के क्रम में प्रकाश उत्सव के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवासन सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे माइक्रो लेबल पर हर एक चीज पर नजर रखें, जिससे किसी भी श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पटना साहिब में बनाये गये‘प्रकाश पुंज’का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बहुद्देशीय प्रकाश केंद्र एवं उद्यान परियोजना में प्रदर्शित सिख धर्म के आध्यात्मिक उपदेशों, प्रदर्शों एवं कलाओं का अवलोकन किया। उन्होंने प्रकाश पुंज के सामने बनाये जा रहे निर्माणाधीन वाच टावर का भी निरीक्षण किया और तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह वाच टावर जब बन जायेगा तो यहां से श्रद्धालु प्रकाश पुंज को बेहतर ढंग से देख सकेंगे।

सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रकाश पर्व के दौरान आ रहे सभी श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान रखें, उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि राज्य में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर कई कार्य किए गये हैं और एक-एक चीज पर ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के जो सिख श्रद्धालु हैं, उनका यह महत्वपूर्ण स्थल है। बिहारवासियों के लिए तो यह गौरव की बात है कि गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज का जन्म यहीं हुआ था। यहां लोग बड़ी संख्या में बाहर से आ रहे हैं, वे खुश होकर यहां से जायें, इसका हम सभी लोगों को ध्यान रखना है। सीएम ने इसके बाद पटना सिटी के मालसलामी में नवनिर्मित ओ0पी0 साह सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं को मिलनेवाली सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने साफ-सफाई और सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कंगन घाट पहुँचे। उन्होंने कंगन घाट में श्रद्धालुओं के लिये बनाये गये टेंट सिटी का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

TAGGED: CM नीतीश, काफिला, टक्कर, डीएसपी, पटना सिटी, प्रकाश पर्व
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
ट्रांसफर, 4 IPS, लखीसराय, नवगछिया, नया SP, बाढ़, एसडीपीओ
अपराध

4 IPS समेत बिहार में 6 पुलिस अफसरों का तबादला, लखीसराय और नवगछिया में नए SP

नीतीश सरकार ने आज बुधवार को 4 IPS समेत कुल 6 पुलिस…

By Amit Dubey
धमाका, आग, कार, चार्जिंग, इंदौर, 8 मरे, बिहार, किशनगंज
दुर्घटना

इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान धमाके से घर में लगी आग, बिहार के 6 लोगों समेत 8 की मौत

बिहार के किशनगंज जिले के छह लोगों समेत कुल 8 लोगों की…

By Amit Dubey
गांजा, गया एयरपोर्ट, 10 करोड़, जब्त, लावारिस, 2 बैग, बैंकॉक, फ्लाइट
देश-विदेश

गया एयरपोर्ट पर 10 करोड़ का गांजा जब्त, तीन दिन से लावारिस पड़े थे बैंकाक से लाए गए दो बैग

बिहार के गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई…

By Amit Dubey
फायरिंग, मुजफ्फरपुर, गायघाट, पॉक्सो आरोपी, पुलिस टीम, हमला, ग्रामीण, मौत, SHO, 3 जवान, जख्मी
अपराध

पॉक्सो आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, फायरिंग में ग्रामीण की मौत…SHO समेत 3 जवान जख्मी

मुजफ्फरपुर के गायघाट में एक पॉक्सो आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?