By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

नीतीश की चुप्पी और बीजेपी की बेचैनी के बीच भाई वीरेंद्र के Offer से सियासी तूफान

Amit Dubey
Last updated: December 26, 2024 2:58 pm
By Amit Dubey 653 Views
Share
3 Min Read
सियासी तूफान, भाई वीरेंद्र, नीतीश कुमार, आफर, बीजेपी, डैमेज कंट्रोल, एनडीए, महागठबंधन
SHARE

बिहार में 2025 में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इससे पहले ही बिहार का सियासी पारा हाई हो गया है। लेकिन सेंटर स्टेज पर एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही हैं। चाहे या अनचाहे भाजपा और राजद के लिए वे लगातार 20 वर्षों से बिहार की राजनीति में हॉटकेक बने हुए हैं। क्योंकि बिना उनके किसी का काम नहीं चलने वाला। अब जब से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जुबान से बिहार में सीएम फेस तय नहीं वाली चूक निकली, एनडीए में नीतीश कुमार की नाराजगी और पाल बदल की अटकलें परवान चढ़ने लगीं। भाजपा ने तुरंत भूल पहचान डैमेज कंट्रोल भी शुरू किया लेकिन नीतीश कुमार का मौन है कि टूटने का नाम ही नहीं ले रहा। नीतीश के इसी मौन के बीच अब उन्हें अपने पाले में लाने के लिए राजद ने भी बड़ा आफर देकर सियासी तूफान खड़ा कर दिया है।

- Advertisement -

राजद सुप्रीमो लालू यादव के करीबी विधायक भाई वीरेंद्र ने बड़ा बयान दिया है कि बिहार में खेला होना कोई आश्चर्य की बात नहीं। यह पहले भी हुआ है और आगे भी हो सकता है। राजनीति परिस्थितियों का खेल है। यहां न कोई स्थाई दोस्त होता है और ना ही कोई स्थाई दुश्मन। राजद विधायक ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार कुमार सांप्रदायिक ताकतों को छोड़कर आते हैं तो सोचा जाएगा। वैसे भी कब सियासी हालात बदल जाए कोई नहीं जानता। राजद सुप्रीमो के करीबी विधायक भाई वीरेंद्र का ये कहना है कि सीएम नीतीश कुमार सांप्रदायिक ताकतों के साथ रहकर उब गए हैं। अगर वे सांप्रदायिक ताकतों को छोड़कर आते हैं तो महागठबंधन में उनका स्वागत किया जाएगा।

दरअसल, बिहार की राजनीति में सीएम नीतीश कुमार के पलटने की संभावना व्यक्त की जाती रहती है। जब नीतीश कुमार मंच से लोगों को संबोधित करते हुए सफाई देते हैं कि अब वह कहीं नहीं जाने वाले तो इसको लेकर सियासी अटकलें लगाई जाती हैं कि वह पहले भी ऐसी ही बात बोलते थे। लेकिन उसके बाद उन्हें पलटी मारने में तनिक भी देर नहीं लगती। अगर सियासी गुणा—गणित से देखें तो नीतीश महज 4 प्रतिशत आबादी वाले वोटबैंक से आते हैं। लेकिन वे इसी मात्र 4 फीसदी वोटबैंक से होते हुए भी लगातार 20 वर्षों से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान हैं। इसका मूल कारण यह है कि बिहार में कोई एक गठबंधन अकेले अपने दम पर सत्ता की सीट नहीं प्राप्त कर सकता। एनडीए हो या महागठबंधन, दोनों के लिए नीतीश कुमार जरूरी हैं। दोनों गठबंधनों की यही जरूरत बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार को एवरग्रीन हॉटकेक बनाए हुए है।

TAGGED: आफर, एनडीए, डैमेज कंट्रोल, नीतीश कुमार, बीजेपी, भाई वीरेंद्र, महागठबंधन, सियासी तूफान
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
CBI, जांच, सिफारिश, NEET छात्रा, हैवानियत, मौत, नीतीश सरकार
अपराध

NEET छात्रा से हैवानियत और मौत की CBI जांच की सिफारिश, सरकार ने आखिर हत्या माना

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा के साथ हैवानियत और…

By Amit Dubey
RLM, विधायक, आलोक सिंह, बिहार अध्यक्ष, कुशवाहा
देश-विदेश

RLM में अब सब ठीक, विधायक आलोक सिंह होगे रालोमो के बिहार अध्यक्ष! कुशवाहा करने वाले हैं PC

बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में अब…

By Amit Dubey
नीतीश, कैबिनेट, सरकारी, सेवक, डिजिटल, प्रतिबंधन, रील, पोस्ट, कमेंट
देश-विदेश

सरकारी कर्मियों के रील, लाइव, कमेंट और पोस्ट पर सख्त डिजिटल प्रतिबंध, नीतीश कैबिनेट का फैसला

बिहार सरकार ने सरकारी कर्मियों के सोशल मीडिया पोस्ट पर अब आचार…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?