नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने रहीमपुर गांव के पास छापामारी कर 264 लीटर महुआ शराब बरामद किया। इस क्रम में शराब परिवहन में प्रयुक्त किये जा रहे बाइक को जब्त कर लिया। जबकि धंधेबाज बाईक व शराब छोड़ फरार होने में सफल रहा। इस बावत उत्पाद अधिनियम के तहत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि कनौज के रास्ते मोटरसाइकिल सवार द्वारा रहीमपुर की ओर शराब के साथ प्रस्थान करने की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आलोक में गश्त पर रहे सअनि मो असलम को छापामारी का निर्देश दिया गया। निर्देश के आलोक में पुलिस बल के साथ रहीमपुर के पास जाल बिछाया गया।
पुलिस पर नजर पड़ते ही धंधेबाज बाईक व शराब छोड़ फरार होने में सफल रहा। तलाशी में बोरे में 264 लीटर महुआ शराब बरामद होते ही शराब समेत बाइक जब्त कर लिया। इस बावत मो असलम के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है। बाइक नम्बर सत्यापन के बाद बाइक मालिक की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी।
भईया जी की रिपोर्ट