By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

15 अप्रैल तक बिहार में नया CM, 10 अप्रैल को नीतीश लेंगे राज्यसभा की शपथ

Amit Dubey
Last updated: April 8, 2026 12:45 pm
By Amit Dubey 51 Views
Share
3 Min Read
नया CM, 15 अप्रैल, बिहार, खरमास, 10 अप्रैल, नीतीश, राज्यसभा, शपथ
SHARE

बिहार में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर भले ही सस्पेंस जारी है, लेकिन अब लगभग ये तय हो गया है कि खरमास के बाद 15 अप्रैल तक राज्य को नीतीश कुमार की जगह नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। खबर है कि 10 अप्रैल को राज्यसभा के लिए शपथ लेने हेतु नीतीश कुमार एक दिन पहले गुरुवार दोपहर को दिल्ली पहुंच जाएंगे। 10 अप्रैल को शपथ लेने के बाद 11 अप्रैल को देर शाम उनके पटना लौटने की संभावना है। पटना लौटने के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के तौर पर अपना इस्तीफा सौंप देंगे। संभावना है कि पटना लौटने से पहले नीतीश कुमार की मुलाकात दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से होगी। इसी दौरान दिल्ली में बिहार भाजपा के नेताओं के साथ बीजेपी हाईकमान की बैठक होने की चर्चा है। इस बैठक में ही बिहार के नए सीएम का नाम फाइनल करने की बात कही जा रही है।

Contents
खरमास के बाद बिहार में नई सरकारCM पद से जल्द इस्तीफा देंगे नीतीश
- Advertisement -

खरमास के बाद बिहार में नई सरकार

कहा जा रहा कि खरमास बाद ही पहली बार बिहार में बीजेपी के नेतृत्व में नई सरकार भी अस्तित्व में आ जाएगी। इसके साथ ही 20 सालों तक करीब-करीब निर्बाध रूप से बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद अब नीतीश कुमार सीएम पद से रिटायर हो रहे हैं। लेकिन राजनीति में उनकी पारी अभी जारी रहेगी। जानकारी के मुताबिक 10 अप्रैल को नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे। बता दें कि 16 मार्च को बिहार की 5 राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में सभी सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों की जीत हुई थी। बिहार से राज्यसभा चुनाव जीतने वालों में नीतीश के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय लोक मोर्चा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और बीजेपी नेता शिवेश राम भी शामिल हैं। अभी तक ये साफ नहीं है कि नितिन नवीन भी उसी दिन शपथ लेंगे या नहीं।

CM पद से जल्द इस्तीफा देंगे नीतीश

वरिष्ठ जदयू नेता और मंत्री विजय चौधरी के अनुसार 9 अप्रैल को नीतीश पटना से दिल्ली जाएंगे। 10 अप्रैल को शपथ लेने के बाद 11 अप्रैल को पटना लौटने के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के तौर पर अपना इस्तीफा उसी दिन या 12 अप्रैल को सौंप देंगे। सबकी नजर इस बात पर है कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार का नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा और नई सरकार कब तक अपना पदभार संभालेगी। सूत्रों के मुताबिक 10 अप्रैल को ही बीजेपी आलाकमान के साथ बिहार भाजपा के नेताओं की अहम बैठक बुलाई गई है जिसमें सीएम का नाम तय होगा। इसके बाद नीतीश कुमार के इस्तीफे पश्चात तुरंत एनडीए विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग जाएगी। संभावना है कि 15 अप्रैल तक बिहार को अगला मुख्यमंत्री मिल जाएगा।

TAGGED: 10 अप्रैल, 15 अप्रैल, खरमास, नया CM, नीतीश, बिहार, राज्यसभा, शपथ
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

सभी सब्जी दुकानदारों को सरकार उचित मुआवजा दे –माले
बिहारी समाज
आंगनबाड़ी केंद्रों का व्यापक रूप से किया गया निरीक्षण
बिहारी समाज
मलमास नेला मधुश्रवा के सफल आयोजन को लेकर तैयारी बैठक
बिहारी समाज
फसल कटनी प्रयोग का आयोजन
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

सभी सब्जी दुकानदारों को सरकार उचित मुआवजा दे –माले
बिहारी समाज
आंगनबाड़ी केंद्रों का व्यापक रूप से किया गया निरीक्षण
बिहारी समाज
मलमास नेला मधुश्रवा के सफल आयोजन को लेकर तैयारी बैठक
बिहारी समाज
फसल कटनी प्रयोग का आयोजन
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मौसम, चेतावनी, पटना, 20 जिले, आंधी, बारिश, IMD
बिहारी समाज

पटना समेत 20 जिलों में आंधी, बारिश की चेतावनी, IMD ने बताया-यहां पड़ेंगे ओले

बिहार में आज मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ दिख रहा है। पटना…

By Amit Dubey
बीजेपी, दिल्ली, बिहार, बैठक, हाईलेवल, 10 अप्रैल, नए CM, नाम फाइनल
देश-विदेश

10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की हाईलेवल बैठक, नए CM का नाम होगा फाइनल!

बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।…

By Amit Dubey
देश-विदेश

स्कूटी पर मरीज देख भड़के तेजस्वी, अस्पताल सिर्फ कमीशन के लिए…स्वास्थ्य विभाग को लगा ‘अमंगल’ दोष

गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल से युवक द्वारा स्कूटी पर मरीज…

By Amit Dubey
गया, मेडिकल कॉलेज, स्ट्रेचर, नदारद, दादी, इलाज, स्कूटी, all इज नॉट वेल
देश-विदेश

गया मेडिकल कॉलेज में ‘all इज नॉट वेल’! स्ट्रेचर नहीं, दादी को इलाज के लिए स्कूटी पर ले आया युवक

बिहार के गया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में फिल्म 'थ्री ईडियट' का 'all…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?