पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर NEET की तैयारी कर रही छात्रा के साथ हैवनियत और उसकी मौत के मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। इस कांड के बाद विवादों में आए निजी हॉस्पिटल—डॉ. प्रभात मेमोरियल अस्पताल के सीएमडी डॉ. सतीश सिंह का एक वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वो खुद को ‘कलियुग का अभिमन्यु’ बताते हुए कह रहे हैं कि एक-एक का दरवाजा खोलूंगा। एक-एक को जमीन में गाड़ कर नेस्तनाबूद कर दूंगा। इस वायरल वीडियो में वे आगे कहते हैं कि—’आप अपनी जिंदगी में गलत करने की नहीं सोचें। जो नियम है उसका पालन करें’। डॉ. सतीश का यह वीडियो वायरल होने के बाद अब इस कांड को लेकर बवाल मच गया है। डॉ. प्रभात मोमोरियल अस्पताल वही निजी नर्सिंग होम है जहां छात्रा को बेहोशी की हालत में सबसे पहले ले जाया गया था और वहां जाकर एसआईटी और पुलिस ने जांच तथा डॉक्ट—स्टाफ से पूछताछ की थी।
कानून के दायरे में रहकर काम किया है
डॉ. सतीश का यह वायरल वीडियो गणतंत्र दिवस के अवसर पर अस्पताल परिसर में ध्वजारोहण के बाद का बताया जा रहा है। डॉ सतीश ने ध्वजारोहण के बाद अपने विचार रखते हुए ये बातें कही। अपने संबोधन में डॉ. सिंह ने सबसे पहले गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हैं। इसके बाद वे कहते हैं कि जो लोग नियमों का पालन करते हैं, उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। गणतंत्र दिवस हमें सिखाता है कि यदि व्यक्ति सही है तो परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन यदि उसने संविधान और कानून के दायरे में रहकर काम किया है तो वह दोबारा मजबूती से खड़ा होगा और आगे बढ़ेगा।
कलियुग का अभिमन्यु हूं…वीडियो
उन्होंने आगे कहा कि मैं विश्वास और वादे के साथ कहता हूं कि प्रभात हॉस्पिटल ने कभी भी अपने क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया और न ही किसी के दबाव में काम किया है और न ही आगे करेगा। जिसको जितना दम लगाना है, जितनी साजिशे रचनी है रच ले, अभिमन्यू हूं कलियुग का। एक-एक का दरवाजा खोलूंगा। एक-एक को जमीन में गाड़ कर नेस्तनाबूद कर दूंगा। उन्होंने कहा कि, आप अपनी जिंदगी में गलत करने की न सोचें। जो रूल है उसका पालन करें। समझा जाता है कि इस कांड में जरूर कुछ ऐसा है, जिसके बारे में डॉ सतीश जानते हैं। तभी वह इस ‘जानने’ के बल पर किसी को चेतावनी सरीखी नसीहत देते देखे जा रहे हैं।