नवादा : दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सांसद ने नगर के आर्य समाज भवन के प्रांगण में हजारों लोगों के बीच योग किया।इस दौरान जिले के सामाजिक कार्यकर्ता समाजसेवी शिक्षाविद नेता बुद्धिजीवी ने सांसद के साथ योगासन में भाग लिया। अहले सुबह 6:30 बजे सांसद विवेक ठाकुर के आर्य समाज भवन पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल मेहता, बबलू जी, संजय कुमार मुन्ना, रवीश कुमार ने फूलों का गुलदस्ता देखकर योग दिवस पर सांसद को बधाई दी।
सांसद ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि 10 साल पहले 2014 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था तब से लेकर आज 10 वर्षों से 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है। उन्होंने सभी जिला वासियों को प्रत्येक दिन कम से कम अपने शरीर को स्वस्थ रखने हेतु आधे घंटे योग करने की अपील की । उन्होंने शब्द संक्षेप में बताया कि करें योग रहे निरोग।
मौके पर भाजपा के कई नेता अनील मेहता, अरविन्द गुप्ता, प्रो विजय कुमार, विनय सिंह, बबलु जी, अनु जी तथा शहर के समाजसेवी अनु जी सहित गोविंदपुर के पूर्व मुखिया अफरोजा खातून, डॉक्टर पूनम शर्मा ,डॉक्टर विमल कुमार सिंह, अनिल मेहता, विनय सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। इसके पूर्व सांंसद ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।