नवादा : जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र के महुली गांव के रहने वाले दिव्यांग रवि राज के यूपीएससी परीक्षा में 20 वां स्थान प्राप्त करने के बाद उन्हें रजौली के लोगों ने सम्मानित किया। ननिहाल रजौली में जन्म लिए व बालपन बिताए, देश की सर्वोच्च सम्मानित परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में अखिल भारतीय 20 वीं रैंक प्राप्त श्री रविराज के स्वागत में सरस्वती विद्या मंदिर संगत में आयोजित समारोह में विधान परिषद प्रतिनिधि दीपक कुमार मुन्ना उपस्थित रहे।
उन्होंने सम्मानित करते हुए कहा कि दृष्टि वाधा जैसी जटिलताओं को अपनी दृढ इच्छाशक्ति व कठिन श्रम से पार पाकर पायी यह असाधारण उपलब्धि नयी पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक व अनुकरणीय है। सफलता की आधार स्तम्भ उनकी माता का प्रयास आज समाज के लिए अनुपम उदाहरण है।
भईया जी की रिपोर्ट