नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर 47 लीटर महुआ शराब बरामद किया। शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर लिया जबकि कारोबारी फरार होने में सफल रहा। इस क्रम में उत्पाद अधिनियम के फरार वारंटी को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि जाब की ओर से मोटरसाइकिल सवार द्वारा महुआ शराब लेकर तेलबदरो की ओर बढ़ने की गुप्त सूचना मिली।
सूचना के आलोक में गश्त पर रहे पीएसआई राजन कुमार को छापामारी का निर्देश दिया। निर्देश के आलोक में विनोबा नगर जीरो चैनल के पास जाल बिछाया गया। मोटरसाइकिल सवार पर नजर पड़ते ही पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर दी। पुलिस पर नजर पड़ते ही मोटरसाइकिल होंडा एसपी साइन नम्बर बी आर 27 एस 7089 शराब के साथ छोड़ कारोबारी फरार होने में सफल रहा।
तलाशी के क्रम में बोरे व डिक्की में रखे एक व दो लीटर के कुल 47 लीटर महुआ शराब बरामद होते ही थाना लाया गया। इस बावत राजन कुमार के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है। दूसरी ओर लोहसिंघना गांव में छापामारी कर उत्पाद अधिनियम के फरार वारंटी दिनेश यादव पिता चमारी यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
भईया जी की रिपोर्ट