By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

सात निश्चय-3 के तहत जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में हुई जनसुनवाई 

Swatva
Last updated: March 10, 2026 12:50 pm
By Swatva 73 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय “सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)” का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम कर उनके जीवन को अधिक सरल, सहज एवं सम्मानजनक बनाना है। इस निश्चय के अंतर्गत यह सुनिश्चित किया गया है कि आमजनों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों के निष्पादन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

- Advertisement -

उक्त उद्देश्य की प्राप्ति हेतु प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई की व्यवस्था लागू की गई है। जिला पदाधिकारी, श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार जिले के ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई।

जिला स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में किया गया। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों द्वारा कुल 09 शिकायतें दर्ज की गईं। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा कई शिकायतों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को जाँचोपरांत आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया।

जनसुनवाई के दौरान थाना-कादिरगंज, ग्राम-आती के सुरेंद्र कुमार द्वारा परिमार्जन प्लस से संबंधित, थाना-सिरदला, ग्राम-अमहडीह की आशा देवी द्वारा जमीनी विवाद के संबंध में, नगर थाना नवादा, ग्राम-गोंदापुर के अशोक कुमार द्वारा पारिवारिक विवाद के संबंध में तथा थाना-रूपौ, ग्राम-शादीपुर की शिला रानी देवी द्वारा मुआवजा से संबंधित आवेदन दिया गया। इसके अतिरिक्त अन्य परिवादियों द्वारा भी विभिन्न प्रकार की शिकायतें प्रस्तुत की गईं।

- Advertisement -

जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसी क्रम में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग सहित जिले के ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जहाँ आमजनों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई।

भईया जी की रिपोर्ट 

- Advertisement -
TAGGED: बिहार न्यूज, बिहारी खबर, सात निश्चय योजना
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

13 वर्षीय नाबालिग रहस्यमय तरीके से गायब, पिता ने लगायी बरामदगी की गुहार 
बिहारी समाज
थानाध्यक्ष के स्थानांतरित होते ही दीनदहाड़े वाइक चोरी
बिहारी समाज
बेखौफ अपराधी, ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट कर लूट, पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल
बिहारी समाज
रंगदारी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

13 वर्षीय नाबालिग रहस्यमय तरीके से गायब, पिता ने लगायी बरामदगी की गुहार 
बिहारी समाज
थानाध्यक्ष के स्थानांतरित होते ही दीनदहाड़े वाइक चोरी
बिहारी समाज
बेखौफ अपराधी, ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट कर लूट, पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल
बिहारी समाज
रंगदारी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

13 वर्षीय नाबालिग रहस्यमय तरीके से गायब, पिता ने लगायी बरामदगी की गुहार 

नवादा : जिले में एक 13 वर्षीय नाबालिग बालिका के लापता होने…

By Swatva

थानाध्यक्ष के स्थानांतरित होते ही दीनदहाड़े वाइक चोरी

नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के परनाडावर थानाध्यक्ष पवन कुमार…

By Swatva
बिहारी समाज

बेखौफ अपराधी, ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट कर लूट, पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल

नवादा : जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि…

By Swatva

रंगदारी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

नवादा : जिले के गोविंदपुर थाने की पुलिस ने एक बड़ी सफलता…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?