नवादा : जिले के बिहार-झारखंड सीमा पर रजौली में एक बार फिर से न्यूक्लियर पावर प्लांट की संभावना बनी है। वैसे बिहार के तीन जिलों में न्यूक्लियर पावर प्लांट स्थापित किया जाएगा। जिसमें 20 हजार करोड़ रुपए से बिहार का पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाया जाएगा।
न्यूक्लियर पावर प्लांट स्थापित करने की तैयारियां तेज कर दी गयी है। जिले में इसके लिए समुचित जगह की खोज आरंभ कर दी गयी है। नवादा के रजौली में करीब 20 हजार करोड़ से सूबे का पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जाएगा। बता दें इसके पूर्व भी न्यूक्लियर पावर प्लांट स्थापित करने की योजना पर कार्य आरंभ हुआ था लेकिन कतिपय कारणों से स्थगित कर दिया गया था।
भईया जी की रिपोर्ट