नवादा : जिले के पकरीबरावां पुलिस ने रामनवमी जुलूस के पूर्व सघन वाहन जांच अभियान चलाया। थाना क्षेत्र के कचना मोड़ व वारसलीगंज मोड़ पर बाहन चेकिंग अभियान चलाया में 26 वाहनों से कुल 135000/ (एक लाख पैंतीस हजार) रुपए जुर्माना लगाया गया। थानाध्यक्ष रंजन कुमार चौधरी ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।
रामनवमी जुलूस के दौरान बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस, ट्रिपल राइड चलने, और जुलूस में मोटरसाइकिल से चलने वाले का वाहन जब्त किया जा सकता है। अभियान 29 मार्च तक लगातार जारी रहेगा। वाहन जांच अभियान चलाये जाने से बगैर कागजात या लाइसेंस नहीं रखने वाले मोटरसाइकिल चालकों में हड़कंप मच गया। पथ पर मोटरसाइकिल की संख्या में भारी कमी देखी जा रही है।
भईया जी की रिपोर्ट