By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

समाजसेवियों ने कुछ इस प्रकार मनाया नववर्ष का उत्सव 

Swatva
Last updated: January 2, 2025 2:56 pm
By Swatva 857 Views
Share
7 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के समाजसेवियों ने नववर्ष 2025 के शुभागमन के उपलक्ष्य में जहां सबलोग अपने परिवार के साथ पिकनिक, यात्रा और पार्टी करके उत्सव मना रहे थे, वहीं इन सब से दूर सामाजसेवा एवं दरिद्रनारायण की सहायता के पुनीत भावों से भरे एक परोपकारी परिवार के भाइयों- “मॉडर्न शैक्षणिक समूह के अध्यक्ष डॉ. अनुज सिंह , सचिव डॉ. शैलेश कुमार, त्रिवेणी एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, मॉडर्न इंगलिश स्कूल, बिहारशरीफ के सचिव रंजीत कुमार”, डॉ संध्या, अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ नवादा अशोक कुमार सिंह ने अपने माॉडर्न परिवार के साथ मिलकर अपना नववर्ष गरीब और बेसहारा बुजुर्गों और असहाय महिलाओं को कम्बल वितरित कर अपने सामाजिक कर्त्तव्यों का निर्वहन करते हुए नया साल का आगाज किया।

- Advertisement -

नववर्ष में हांड़ कंपा देने वाली सर्दी का भीषण प्रकोप अपने चरम पर है। इस कारण ठिठुरते गरीब बुजुर्गों और बेसहारा महिलाओं को अपनी जान बचाना मुश्किल हो रहा है। ऐसी परिस्थिति में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भीषण ठंड से उनकी सुरक्षा करने की पवित्र भावना से प्रेरित लक्ष्य एडुकेशनल एण्ड वेलफेयर ट्रस्ट और मॉडर्न इंग्लिश स्कूल , कुंतीनगर में अध्यक्ष डॉ. अनुज सिंह, सचिव डॉ. शैलेश कुमार ने शहर के कुन्तीनगर में स्थित मॉडर्न इंगलिश स्कूल के प्रांगण में पांच हजार से अधिक बुजुर्गों को कंबल प्रदान कर ठंड से उनकी जीवन-रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस शुभ अवसर पर नवादा नगर के आसपास के गाँवों घंघौली, गोंदापुर, खरीदीबीघा, पिपरपाती, झिकटौरा, झुनाठी, चुटकीयाबीघा, शिवचरण बीघा, सोहजाना, नेया, भगवानपुर, जैसीनबीघा, कलक्टरबीघा, बुधौल, कुंतीनगर और सिसवां आदि गाँव के निर्धन परिवार के बुजुर्गों को कंबल वितरित कर ठंड से बचने का आधार प्रदान किया।कंबल वितरण के दौरान मॉडर्न शैक्षणिक समूह के निदेशक डॉ. अनुज सिंह ने कंबल वितरण समारोह में उपस्थित शहर के गणमान्य लोगों, स्थानीय ग्रामीणों, लाभार्थियों एवं सभी मीडियाकर्मियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “केवल अपने परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों के साथ त्योहार मनाना एक तरीका हो सकता है, लेकिन हमें अपनी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी भी समझनी चाहिए। सक्षम लोगों द्वारा किसी भी त्योहार के अवसर पर यदि जरुरतमंदों की सहायता की जाए तो आपके त्योहार मनाने की खुशी कई गुणा बढ़ जाती है।

इस अवसर पर मॉडर्न ग्रुप के सचिव डॉ. शैलेश कुमार ने कहा कि यदि हमारे एक छोटे प्रयास से किसी गरीब और जरूरतमंद के होठों पर खुशी की मुस्कान आती है, तो यह हमारे लिए सबसे बड़ा उत्सव है। नए वर्ष के शुभारंभ का यह एक बेहतरीन तरीका है।त्रिवेणी एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि धन का सबसे बड़ा सदुपयोग सुपात्र को दान देना है। इस भीषण ठंड में यदि हमारे प्रयास से किसी गरीब की जीवनरक्षा होती है, तो यह हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। हमें यथाशक्ति जरूरतमंद की सहायता अवश्य करनी चाहिए।

- Advertisement -

कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान मॉडर्न परिवार के वरिष्ठ अभिभावक ‘जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री ईश्वरी प्रसाद शर्मा, नवादा की प्रख्यात चिकित्सिका डॉ मधु सिंहा एवं चिकित्सक डॉ चंद्रभूषण की गरिमामयी उपस्थिति बनी रही। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में सहयोग हेतु उपस्थित समाजसेवी श्री अनिल कुमार ने मॉडर्न ग्रुप के इस कार्य को अत्यंत सराहनीय एवं परोपकार का अद्भुत कार्य बताते हुए इसे समाज के सक्षम एवं संपन्न वर्ग के लिए अनुकरणीय बताया।

समाजसेवी मनोज कुमार, विनोद कुमार, अनिल कुमार अधिवक्ता, समाजसेवी प्रभाकर बाबू, प्राथमिक शिक्षक संघ नवादा के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह, नवादा के वरीय पत्रकार श्री साकेत बिहारी जी , नावाडीह के श्रीकांत पांडेय ,यदुनंदन सिंह पूर्व प्रधानाध्यापक, रणजीत चौहान मुखिया प्रतिनिधि भगवानपुर पंचायत , बालमुकुंद पांडेय, झुनाठी पंचायत के पूर्व मुखिया रामबालक यादव, समाजसेवी नागेंद्र सिंहा, कांग्रेस इंटक जिलाध्यक्ष श्री मनीष कुमार जी, अरुण कुमार सिंह, प्रवीण कुमार, पत्रकार मनोज कुमार, पचाढ़ा पंचायत के पूर्व मुखिया महेश कुमार, कृष्णनंदन कुमार प्रभाकर, दोना पंचायत के पूर्व मुखिया रामू चौहान, मोहम्मद आशिक पूर्व वार्ड सदस्य, सुगिया देवी,कुंती देवी , अनीता देवी, रूबी देवी,दिलीप कुमार,पारस कुमार,अनिरुद्ध सिंह,बिपिन सिंह,अरुण कुमार ,डॉ संजय कुमार, संजीत कुमार, सुनील सिंह, राजेश कुमार एवं रामानुज सिंह आदि ने कंबल वितरण समारोह की सराहना करते हुए इसके लिए समस्त मॉडर्न परिवार की प्रशंसा की और उन्हें इसमें सहभागी होने का अवसर देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।भयंकर ठंड में कंबल प्राप्त कर सभी लाभार्थियों ने अपने गगनभेदी जय-जयकार से समस्त कुंतीनगर को गुंजायमान कर अपनी प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कम्बल देने के लिए अशोक कुमार सिंह, डॉ. अनुज सिंह, डॉ. शैलेश कुमार, संजय कुमार सिंह और उनके समस्त परिवार को अपने आशीर्वादों से भर दिया एवं इस कृपा के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -

इस अवसर पर लाभार्थियों ने उनके दिनानुदिन प्रगति की हार्दिक कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में मॉडर्न स्कूल के उपप्राचार्य सुजय कुमार और एम. के विजय, वरीय शिक्षक डॉ धर्मवीर कुमार सिन्हा, सुनील कुमार वर्मा,दीपक प्रुष्टि, विजय कुमार अकेला,समीर सौरभ,वशिर खान, विपुल कुमार, संजीव रंजन,केके शर्मा,विजय कुमार अकेला, विनोदानंद झा सहित मॉडर्न परिवार की भूमिका अत्यंत प्रशंसनीय रही।

दूसरी ओर नेताजी सुभाष चंद्र बोस ब्रिगेड के अध्यक्ष सह वरिष्ठ समाजसेवी मनीष कुमार सिन्हा की दादी स्वर्गीय सुमित्रा देवी की पुण्यतिथि व हिंदुस्तान के वरिष्ठ पत्रकार लिरिक्स राइटर साहित्यकार राजेश मंजवेकर की माता स्वर्गीय लक्ष्मी देवी की पुण्यतिथि पर जरूरतमंद ठिठुरते हुए व्यक्ति के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण का कार्यक्रम लगभग 15 वर्षों से जारी है , यह वितरण काली मंदिर गोनावां, स्टेडियम रोड नया और पुराना स्टेशन तीन नंबर स्टैंड माल गोदाम रोड बिहार बस स्टैंड रोड सभी जगह पर घूम-घूम कर जो सही में जरूरतमंद व्यक्ति हैं ऐसे व्यक्तियों में कंबल का वितरण हुआ।

वितरण कार्यक्रम में नेताजी सुभाष ब्रिगेड के सदस्य संजय सिंह, प्रमोद कुमार चुन्नू, अभिषेक सिन्हा आदि लोग मौजूद रहकर पूरा सहयोग दिया। समाजसेवी मनीष सिन्हा ने कहा कि आगे भी जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण होगा क्योंकि मानवता और इंसानियत से बढ़कर कोई धर्म नहीं कोई पूजा नहीं , साथ ही नव वर्ष मंगलमय हो सभी के जीवन में खुशियां उल्लास और पवित्रता के साथ नए साल को मनाएं।

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

शराब तस्करों के बिछायें जाल में फंस गये कामता
बिहारी समाज
चुनावी रंजिश में हुई हिंसा के बाद रोहिणी आचार्य ने एफआईआर दर्ज कराई है। 62 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य पर हमले के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
“बिहार बजट सत्र : तेजस्वी की चोट और रोहिणी आचार्य के ‘चुभते’ शब्द, 2025 की हार का जख्म अब भी हरा ?”
बिहारी समाज
नीतीश ने तेजस्वी को टोका, तो छूट गई दोनों की हंसी! बजट सत्र के पहले दिन दिलचस्प नजारा
देश-विदेश राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
परीक्षा, इंटरमीडिएट, हिजाब, जूते, उतरवाये, 2 मिनट, देरी, एंट्री रोकी, छलके आंसू
इंटर परीक्षा में कहीं उतरवाए हिजाब तो कहीं जूते, 2 मिनट की देरी पर छात्राओं के छलके आंसू!
लेटेस्ट न्यूज़ बिहारी समाज शिक्षा
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

शराब तस्करों के बिछायें जाल में फंस गये कामता
बिहारी समाज
चुनावी रंजिश में हुई हिंसा के बाद रोहिणी आचार्य ने एफआईआर दर्ज कराई है। 62 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य पर हमले के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
“बिहार बजट सत्र : तेजस्वी की चोट और रोहिणी आचार्य के ‘चुभते’ शब्द, 2025 की हार का जख्म अब भी हरा ?”
बिहारी समाज
नीतीश ने तेजस्वी को टोका, तो छूट गई दोनों की हंसी! बजट सत्र के पहले दिन दिलचस्प नजारा
देश-विदेश राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
परीक्षा, इंटरमीडिएट, हिजाब, जूते, उतरवाये, 2 मिनट, देरी, एंट्री रोकी, छलके आंसू
इंटर परीक्षा में कहीं उतरवाए हिजाब तो कहीं जूते, 2 मिनट की देरी पर छात्राओं के छलके आंसू!
लेटेस्ट न्यूज़ बिहारी समाज शिक्षा
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

शराब तस्करों के बिछायें जाल में फंस गये कामता

- विरोध करना पड़ा महंगा नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र…

By Swatva
चुनावी रंजिश में हुई हिंसा के बाद रोहिणी आचार्य ने एफआईआर दर्ज कराई है। 62 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य पर हमले के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
बिहारी समाज

“बिहार बजट सत्र : तेजस्वी की चोट और रोहिणी आचार्य के ‘चुभते’ शब्द, 2025 की हार का जख्म अब भी हरा ?”

Patna : बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन राजनीति के…

By Swatva
परीक्षा, इंटरमीडिएट, हिजाब, जूते, उतरवाये, 2 मिनट, देरी, एंट्री रोकी, छलके आंसू
लेटेस्ट न्यूज़

इंटर परीक्षा में कहीं उतरवाए हिजाब तो कहीं जूते, 2 मिनट की देरी पर छात्राओं के छलके आंसू!

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आज सोमवार 2 फरवरी को शुरू हुईं…

By Amit Dubey

जिले के दो उद्योगों पर आयकर विभाग की छापेमारी, इलाके में हड़कंप

- तेयार पंचायत में देर रात तक चली कार्रवाई नवादा : जिले…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?