नवादा : जिले के रजौली प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सह पैक्स अध्यक्ष रवीन्द्र उर्फ बबलू यादव को जिला राजद पंचायत अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इससे संबंधित पत्र उन्हें प्रदेश राजद कार्यालय में मंगलवार को उपलब्ध कराया गया। मौके पर जिला राजद अध्यक्ष सह जिला मुखिया संघ अध्यक्ष उदय यादव मौजूद थे। इसके साथ ही भोला राम को महासचिव मनोनीत किया गया है।
दोनों के मनोनयन का जिला राजद अध्यक्ष उदय यादव ने स्वागत करते हुए कहा कि उनके मनोनयन से पार्टी को मजबूती मिलेगी तथा इसका लाभ वर्ष 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में मिलेगा। दोनों के मनोनीत किये जाने पर राजद नेता श्रवण कुशवाहा, गौतम कपुर चन्द्रवंशी, पूर्व पैक्स अध्यक्ष विजय यादव, राजीव कुमार बाबी आदि ने बधाई दी है।
भईया जी की रिपोर्ट