By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

जिला प्रशासन, रेडक्रॉस और रोटरी क्लब के सौजन्य से सीपीआर, चोकिंग, इमरजेंसी रिस्पांस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Swatva
Last updated: December 18, 2024 12:18 pm
By Swatva 270 Views
Share
5 Min Read
SHARE

नवादा : समाहरणालय डीआरडीए के सभागार में जिला प्रशासन, रेडक्रॉस तथा रोटरी क्लब के सौजन्य से सीपीआर, चोकिंग, इमरजेंसी रिस्पांस का प्रदर्शन और प्राथमिक चिकित्सा पुतलों पर प्रदर्शनों के साथ संवादात्मक एवं व्यावहारिक सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीसी प्रियंका रानी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मेदांता हॉस्पिटल पटना के डायरेक्टर डॉ किशोर झुनझुनवाला द्वारा सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि सीपीआर का मतलब है कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन।

- Advertisement -

यह भी एक तरह की प्राथमिक चिकित्सा यानी फर्स्ट एड है, जब किसी पीड़ित को सांस लेने में दिक्कत हो या फिर वो सांस न ले पा रहा हो और बेहोश हो जाए तो सीपीआर से उसकी जान बचाई जा सकती है। बिजली का झटका लगने पर, पानी में डूबने पर तथा दम घुटने पर सीपीआर से पीड़ित को राहत पहुंचाया जा सकता है। हार्ट अटैक यानी दिल का दौरा पड़ने पर तो सबसे पहले और समय पर सीपीआर दे दिया जाय तो पीड़ित की जान बचाने की संभावना कई गुणा बढ़ जाती है।

सीपीआर देने की प्रक्रिया के संदर्भ में उन्होंने बताया कि सीपीआर क्रिया करने में सबसे पहले पीड़ित को किसी ठोस जगह पर लिटा दिया जाता है और प्राथमिक उपचार देने वाला व्यक्ति उसके पास घुटनों के बल बैठ जाता है। उसके बाद उसकी नाक और गला चेक कर यह सुनिश्चित किया जाता है कि उसे सांस लेने में कोई रुकावट तो नहीं है। जीभ अगर पलट गयी है तो उसे सही जगह पर उंगलियों के सहारे लाया जाता है। सीपीआर में मुख्य रुप से दो काम किए जाते हैं।

पहला छाती को दबाना और दूसरा मुंह से सांस देना जिसे माउथ टु माउथ रेस्पिरेशन कहते हैं। पहली प्रक्रिया में पीड़ित के सीने के बीचोबीच हथेली रखकर पंपिंग करते हुए दबाया जाता है। एक से दो बार ऐसा करने से धड़कनें फिर से शुरू हो जाएंगी। पंपिंग करते समय दूसरे हाथ को पहले हाथ के उपर रखकर उंगलियो से बांध लें अपने हाथ और कोहनी को सीधा रखें, अगर पम्पिंग करने से भी सांस नहीं आती और धड़कने शुरू नहीं होतीं तो पम्पिंग के साथ मरीज को कृत्रिम सांस देने की कोशिश की जाती है। ऐसा करने के लिए हथेली से छाती को एक-दो इंच दबाएं, ऐसा प्रति मिनट में 100 बार करें।

- Advertisement -

सीपीआर में दबाव और कृत्रिम सांस का एक खास अनुपात होता है। 30 बार छाती पर दबाव बनाया जाता है तो दो बार कृत्रिम सांस दी जाती है। छाती पर दबाव और कृत्रिम सांस देने का अनुपात 30.02 का होना चाहिए। कृत्रिम सांस देते समय मरीज की नाक को दो उंगलियों से दबाकर मुंह से सांस दी जाती है।
ऐसा इसलिए किया जाता है, क्योंकि नाक बंद होने पर ही मुंह से दी गयी सांस फेफड़ों तक पहुंच पाती है। सांस देते समय यह ध्यान रखना है कि फर्स्ट एड देने वाला व्यक्ति लंबी सांस लेकर मरीज के मुंह से मुंह चिपकाए और धीरे-धीरे सांस छोड़ें, ऐसा करने से मरीज के फेफड़ों में हवा भर जाएगी।

इस प्रक्रिया में इस बात का भी ध्यान रखना होता है कि जब कृत्रिम सांस दी जा रही है तो मरीज की छाती उपर नीचे हो रही है या नहीं। यह प्रक्रिया तब तक चलने देनी है जब तक पीड़ित खुद से सांस न लेने लगे। जब मरीज खुद से सांस लेने लगे, तब यह प्रकिया रोकनी होती है। सीपीआर अगर किसी बच्चे को देनी है तो विधि में थोड़ा सा बदलाव होता है।

- Advertisement -

बच्चों की हड्डियों की शक्ति बहुत कम होती है, इसलिए दबाव का विशेष ध्यान रखा जाता है। अगर एक साल से कम बच्चों के लिए सीपीआर देना हो तो सीपीआर देते वक्त ध्यान रखे 2 या 3 उंगलियों से ही छाती पर दबाव डालें और छाती पर दबाव तथा कृत्रिम सांस देंने का अनुपात 30.02 ही रखें। सभागार में उपस्थित विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी सीपीआई के बारे में जाना एवं डॉ झुनझुनवाला के द्वारा सभी कर्मियों से प्रैक्टिकल करवाया गया। मौके पर जिला स्तरीय कार्यालय के प्रधान एवं कर्मी मौजूद थे।

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: इमरजेंसी रिस्पांस, नवादा, समाहरणालय डीआरडीए
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

असम पुलिस, पवन खेड़ा, छापा, दिल्ली, आवास, हिमंता सरमा, पत्नी, आरोप
कांग्रेस के बड़े नेता पवन खेड़ा के घर असम पुलिस का छापा, हिमंता की पत्नी पर लगाए थे आरोप
देश-विदेश राजनीति
स्काउट और गाइड के बच्चों ने छः किलोमीटर पैदल हाइक किया नवोदय से अटारी शिव मंदिर तक
बिहारी समाज
मुजफ्फरपुर, हत्यारी पत्नी, पति, जहर दिया, लगाई आग, गिरफ्तार, सकरा
पहले पति को जहर दिया, फिर घर में लगा दी आग… बेरहम पत्नी गिरफ्तार
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
भाजपा ने मनाया 47 वां स्थापना दिवस ,सांसद विवेक ठाकुर ने कहा “राष्ट्र सेवा और संगठन के प्रति समर्पण ही भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

असम पुलिस, पवन खेड़ा, छापा, दिल्ली, आवास, हिमंता सरमा, पत्नी, आरोप
कांग्रेस के बड़े नेता पवन खेड़ा के घर असम पुलिस का छापा, हिमंता की पत्नी पर लगाए थे आरोप
देश-विदेश राजनीति
स्काउट और गाइड के बच्चों ने छः किलोमीटर पैदल हाइक किया नवोदय से अटारी शिव मंदिर तक
बिहारी समाज
मुजफ्फरपुर, हत्यारी पत्नी, पति, जहर दिया, लगाई आग, गिरफ्तार, सकरा
पहले पति को जहर दिया, फिर घर में लगा दी आग… बेरहम पत्नी गिरफ्तार
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
भाजपा ने मनाया 47 वां स्थापना दिवस ,सांसद विवेक ठाकुर ने कहा “राष्ट्र सेवा और संगठन के प्रति समर्पण ही भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

स्काउट और गाइड के बच्चों ने छः किलोमीटर पैदल हाइक किया नवोदय से अटारी शिव मंदिर तक

नवादा : भारत स्काउट और गाइड नवादा में पीएम श्री जवाहर नवोदय…

By Swatva
मुजफ्फरपुर, हत्यारी पत्नी, पति, जहर दिया, लगाई आग, गिरफ्तार, सकरा
अपराध

पहले पति को जहर दिया, फिर घर में लगा दी आग… बेरहम पत्नी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सकरा थाना क्षेत्र…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

भाजपा ने मनाया 47 वां स्थापना दिवस ,सांसद विवेक ठाकुर ने कहा “राष्ट्र सेवा और संगठन के प्रति समर्पण ही भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान 

नवादा : भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार 6 अप्रैल…

By Swatva
समस्तीपुर, तीन चिराग, बुझ गए, सगे भाई, डूबे, करेह नदी, 3 की मौत
देश-विदेश

समस्तीपुर में बुझ गए एक ही घर के तीन चिराग, नदी में नहाने गए 3 सगे भाइयों की डूबने से मौत

समस्तीपुर के शिवाजीनगर में बीते दिन हुए एक दर्दनाक हादसे में तीन…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?