नवादा : भ्रष्टाचार मुक्त व विकास परक बिहार बनाने की सोच के साथ राजनीति की नई परिभाषा गढ़ रहे जन सुराज पार्टी ने 125 सदस्यीय प्रदेश कार्य समिति का गठन किया है। इसमें नवादा के प्रखर समाजवादी नेता और जन सुराज संविधान सभा के सदस्य रह चुके इंद्रदेव कुशवाहा को शामिल किया गया है। कुशवाहा के मनोनयन पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर और जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार भारती को बधाई दी है।
हालांकि कई सदस्यों ने प्रदेश स्तर पर जारी सूची का अवलोकन करने के बाद कहा कि नवादा के और सदस्यों को प्रदेश कार्य समिति में शामिल किए जाने की जरूरत है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इंद्रदेव कुशवाहा कई राजनीतिक पार्टियों में महत्व भूमिका निभा चुके है। जिला स्तर पर जन सुराज को गति देने और कार्यकर्ताओं के साथ इनका स्तरीय जुड़ाव रहा है। पार्टी उनके अनुभवों का लाभ उठाना चाहती है।
कुशवाहा को संविधान सभा के सदस्य रह चुके मसीह उद्दीन, उदय शंकर, विचार मंच के अजय कुमार, संजय सिंह, उपेंद्र रजक, सुजयभान सिंह, इंजीनियर गोपाल कृष्ण ,जिला पार्षद रणजीत सिंह उर्फ चुन्नू, सूर्यदेव प्रसाद, राजेंद्र मांझी, महिला नेत्री रानी पांडे, पूनम अग्रवाल, सरला कर्ण, रिंटू देवी ,गायत्री देवी, पूर्व मुखिया कमलेश पासवान, टुनटुन पासवान ,जयलाल अदरकी, अरविंद अदरखी, संतोष बरनवाल, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद कलाम, एजाज, मखदूम आलम, आलम अंसारी, राजकुमार राज, सुबोध कुमार ,सुरेंद्र प्रसाद यादव, उमेश चंद्रवंशी, संतोष साव, सुबोध यादव, अजय सिंह, रणविजय कुशवाहा, संजय पांडे, विशु कुशवाहा, डॉ रकीब खान, अशोक पासवान, महेंद्र पासवान, सावित्री देवी, धनराज, अशोक मंडल , केहर सिंह, अयोध्या ठाकुर ,प्रतिभा भट, राजनंदन चौहान, मो. नसीम, अनुज रावत, जाहिर अनवर, युगलकशोर राम, विपिन चौहान आदि ने बधाई दी है। जानकारी जन सुराज विचार मंच के जिला मीडिया प्रभारी अजय कुमार ने दी है।