नवादा : जिले के हसुआ विधायक अनिल सिंह ने छोटी दीपावली पर गोली लगने से घायल नेमदारगंज बाजार के मिठाई व्यवसायी के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी और पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस तरह की घटनाएं किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपराध में शामिल लोगों को कानून के दायरे में लाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। विधायक अनिल सिंह ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि मामले में न्याय दिलाने के लिए वह गंभीरता से पहल करेंगे।
अकबरपुर प्रखंड में छोटी दीपावली की रात नेमदारगंज बाजार में मिठाई व्यवसायी उत्तम कुमार को गोली मारकर घायल किये जाने की घटना को लेकर हसुआ विधायक अनिल सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली और इस मुश्किल घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि वारदात में शामिल दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
इसके लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले को बीच में नहीं छोड़ा जाएगा, बल्कि उचित कार्रवाई होने तक इसे मुकाम तक पहुंचाने के लिए पहल जारी रहेगी। घटना के बाद विधायक की पीड़ित परिवार से मुलाकात को लेकर स्थानीय स्तर पर भी इस मामले में कार्रवाई की उम्मीद जतायी जा रही है।

भईया जी की रिपोर्ट
