नवादा : जिले के हसुआ विधानसभा क्षेत्र सहित जिले के विकास एवं जनहित के मुद्दों को लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के माननीय मंत्री, दिलीप जायसवाल से विधायक अनिल सिंह ने जी शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान हसुआ विधानसभा सहित पूरे जिले में भूमि सुधार, दाखिल-भूमि विवाद, अंचल कार्यालयों की कार्यप्रणाली और आम जनता से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जमीनी समस्याओं को विस्तार से रखा।

विशेषकर उन्होंने अकबरपुर अंचल अधिकारी की कार्यालय से लगातार अनुपस्थिति व बगैर किसी कारण म्यूटेशन व परिमार्जन प्लस को रद्द किए जाने का मुद्दा विस्तार से उठाया। माननीय मंत्री जी ने सभी विषयों को बहुत ही सकारात्मकता के साथ सुना और जनता को त्वरित, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार-मुक्त सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का भरोसा दिलाया।
भईया जी की रिपोर्ट
