नवादा : पटना में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। लोक जनशक्ति पार्टी (रा०) के जिला प्रवक्ता पाण्डेय अमरेन्द्र कुमार ने इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे अमर्यादित और असंसदीय करार दिया है।

पाण्डेय अमरेन्द्र कुमार ने बयान जारी कर कहा कि सार्वजनिक जीवन में राजनीतिक मतभेदों के बावजूद पदों की गरिमा, भाषा की मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करना हर राजनीतिक दल के नेता की जिम्मेदारी होती है। देश के सर्वोच्च पद यानी प्रधानमंत्री पद पर आसीन व्यक्तित्व के प्रति इस प्रकार के शब्दों का इस्तेमाल न केवल पद का अपमान है, बल्कि देश की जनता द्वारा दिए गए प्रचंड जनादेश का घोर अनादर है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और लोकतांत्रिक तरीके से ऐसी ओछी बयानबाजी का करारा जवाब देगी। लोजपा (रा० ) ने विपक्षी नेताओं से राजनीति के स्तर को नीचे न गिराने और भाषा की शुचिता बनाए रखने की अपील की है।
भईया जी की रिपोर्ट
