नवादा : जिले में एकबार फिर ठंड का आगाज होने से पहले चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी है। पिछले दो दिनों में सिरदला थाना क्षेत्र के बड़गांव व अकबरपुर थाना क्षेत्र के पैजुना व लक्ष्मी बिगहा गांव में चोरों ने लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली।
बताया जाता है कि अकबरपुर प्रखंड के पैजुना और लक्ष्मी बिगहा गांव के दो घरों में लाखों की चोरी की घटना ने ग्रामीणों की निंद हराम कर दी है। पैजुना में शांति देवी व लक्ष्मी बिगहा में गुप्तेश्वर प्रसाद के घरों को चोरों ने एक ही रात निशाना बनाया। दोनों घरों से तकरीबन पांच लाख रुपए मूल्य के संपत्ति की चोरी चोरों ने कर ली।
सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। इसके पूर्व सिरदला थाना क्षेत्र के बड़गांव में विजय कुमार के घर में घुसकर चोरों ने उस समय चोरी की घटना को अंजाम दिया जब घर के सभी सदस्य सो रहे थे।
भईया जी की रिपोर्ट