By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

पत्रकार से दुर्व्यवहार मामले में रोह थाने के एसआई जयप्रकाश निलंबित

Swatva
Last updated: October 3, 2026 4:06 pm
By Swatva 1 View
Share
2 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के रोह थाने के सब इंस्पेक्टर जय प्रकाश कुमार को पत्रकारों से दुर्व्यवहार का खामियाजा भुगतना पड़ा। एसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी कार्यालय द्वारा इस आशय का आदेश भी जारी कर दिया गया है। एसपी अभिनव धीमान ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि एसआई पर पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायत मिली थी। आरंभिक जांच में मामला सही पाये जाने पर उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गयी। एसपी ने कहा कि इसके अलावा एसआई पर वारिसलीगंज थाने में पदस्थापित रहने के दौरान भी शिकायत मिली थी। साथ ही रोह में अवैध बालू खनन मामले में सिविल ड्रेस में छापेमारी के लिए जाने समेत अन्य शिकायतें थीं। मामले में डीएसपी स्तर के पदाधिकारी को विस्तृत जांच के निर्देश दिये गये हैं।

- Advertisement -

बताया जाता है कि करीब दस दिनों पूर्व रोह में घटित एक घटना से संबंधित समाचार संकलन के लिए थाने गये पत्रकारों के साथ एसआई जयप्रकाश ने दुर्व्यवहार किया था। उस वक्त दो स्थानीय पत्रकार थानाध्यक्ष से घटना की बाबत बातचीत कर रहे थे। इससे पूर्व एक पत्रकार को उन्होंने वर्दी का धौंस दिखाते हुए जेल भेजने की भी धमकी दी थी। पत्रकारों ने इस घटना की शिकायत एसपी से मिलकर की थी। नवादा जिला पत्रकार संगठन ने इस मामले में एसपी से जांच कर कार्रवाई का अनुरोध किया था। जिले के पत्रकारों ने न्यायसंगत कार्रवाई हेतु एसपी के प्रति आभार जताया है। बता दें ऐसा पहला मौका है जब एसपी ने अपने अबतक के कार्यकाल में किसी किसी पदाधिकारी के विरुद्ध आरोपों की जांच व कार्रवाई की है।

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, एसआई जयप्रकाश, नवादा, पत्रकार से दुर्व्यवहार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

विधान परिषद चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह का तूफानी कैंपेन, जदयू में बढ़ी बेचैनी
बिहारी समाज राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
MLC, चुनाव, नीतीश, NDA, जीत, मंत्र, अनंत सिंह, बागी, 50 हजार, रसगुल्ले
इतना वोट दीजिए कि मतपेटी भर जाए और विरोधी की जमानत जब्त हो जाए : अनंत सिंह
बिहारी समाज
केएलएस कॉलेज के प्राध्यापकों ने शोध के क्षेत्र में पायी शानदार उपलब्धि
बिहारी समाज
जिले के कादिरगंज से तीन बच्चे रहस्य तरीके से गायब, खोज के लिए टीम गठित
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

विधान परिषद चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह का तूफानी कैंपेन, जदयू में बढ़ी बेचैनी
बिहारी समाज राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
MLC, चुनाव, नीतीश, NDA, जीत, मंत्र, अनंत सिंह, बागी, 50 हजार, रसगुल्ले
इतना वोट दीजिए कि मतपेटी भर जाए और विरोधी की जमानत जब्त हो जाए : अनंत सिंह
बिहारी समाज
केएलएस कॉलेज के प्राध्यापकों ने शोध के क्षेत्र में पायी शानदार उपलब्धि
बिहारी समाज
जिले के कादिरगंज से तीन बच्चे रहस्य तरीके से गायब, खोज के लिए टीम गठित
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

विधान परिषद चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह का तूफानी कैंपेन, जदयू में बढ़ी बेचैनी

नवादा : पटना स्नातक चुनाव में डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में…

By Swatva
MLC, चुनाव, नीतीश, NDA, जीत, मंत्र, अनंत सिंह, बागी, 50 हजार, रसगुल्ले
बिहारी समाज

इतना वोट दीजिए कि मतपेटी भर जाए और विरोधी की जमानत जब्त हो जाए : अनंत सिंह

Patna : बाहुवली विधायक अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच की…

By Swatva

केएलएस कॉलेज के प्राध्यापकों ने शोध के क्षेत्र में पायी शानदार उपलब्धि

नवादा : मगध विश्वविद्यालय, बोधगया से संचालित केएलएस कॉलेज, नवादा के प्राध्यापकों…

By Swatva
बिहारी समाज

जिले के कादिरगंज से तीन बच्चे रहस्य तरीके से गायब, खोज के लिए टीम गठित

नवादा : जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र से तीन स्कूली बच्चे रहस्यमय…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?