By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव में कोई गठबंधन भीतरघात से अछूता नहीं

Swatva
Last updated: October 3, 2026 1:51 pm
By Swatva 5 Views
Share
9 Min Read
SHARE

नवादा : बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से ठीक पहले महागठबंधन और एनडीए के भीतर दरार खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस राजद के बीच सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पायी, जिसके बाद कांग्रेस ने अपने 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। दूसरी ओर सारण सीट पर एनडीए गठबंधन के घटक दल जदयू और रालोमो के बीच टकराव कायम है। ऐसी स्थिति में फ्रेंडली फाइट से इनकार नहीं किया जा सकता। इससे प्रदेश की राजनीति इस समय चर्चा में है। अब देखना ये होगा कि दोनों पार्टियां चुनाव में एक दूसरे को कितना नुकसान पहुंचाएगी।

- Advertisement -

बता दें कि विवाद की जड़ महागठबंधन के प्रमुख घटक दल राजद के एकतरफा फैसले में छिपी है। दरअसल, विधान परिषद चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होते ही राजद ने 11 सितंबर को ही अपने सहयोगी दलों से कोई औपचारिक बातचीत किए बिना 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी। कांग्रेस को यह बात नागवार गुजरी, क्योंकि गठबंधन में इस तरह के अहम फैसले आमतौर पर आपसी सहमति से लिए जाते हैं। राजद की इस घोषणा से नाराज कांग्रेस ने शुरुआत में सभी 8 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था।

पार्टी का आरोप था कि सहयोगी दल ने गठबंधन में जरूरी तालमेल सम्मान को नजरअंदाज कर दिया। बाद में 1 अक्टूबर देर रात कांग्रेस ने औपचारिक रूप से पांच उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी, जिससे अब राजद के साथ सीधा टकराव तय हो गया है। कांग्रेस के पांच में से चार सीटों पर राजद पहले से ही अपने उम्मीदवार उतार चुकी है, यानी इन चार सीटों पर अब कांग्रेस राजद के प्रत्याशी सीधी टक्कर में होंगे। वहीं, एक सीट डाॅ मदन मोहन झा वाली ऐसी भी है, जिसे कांग्रेस अपनी पारंपरिक सीट मानती रही है जहां राजद ने फिलहाल कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।

बता दें कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि कांग्रेस आलाकमान के हस्तक्षेप के बाद यह विवाद थम गया है। पार्टी सिर्फ एक सीट पर चुनाव लड़ने के लिए राजी हो गई थी। केंद्रीय नेतृत्व ने उस वक्त बिहार कांग्रेस को साफ संदेश दिया था कि राज्य में भाजपा को रोकने के लिए राजद व अन्य सहयोगियों के साथ गठबंधन धर्म निभाना जरूरी है। लेकिन अब पांच उम्मीदवारों की यह ताजा घोषणा दिखाती है कि सुलह ज्यादा दिन टिक नहीं पाई। भीतरखाने नाराजगी फिर से उबाल पर आ गई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राजद ने गठबंधन धर्म का उल्लंघन करते हुए बिना चर्चा किए उम्मीदवार उतार दिए, जिससे महागठबंधन की एकजुटता पर सवाल खड़ा हो गया। कांग्रेस का तर्क है कि अगर सहयोगी दल इसी तरह एकतरफा फैसले लेते रहेंगी, तो आपसी भरोसे पर गहरा असर पड़ सकता है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक यह चुनाव बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की कुल 8 सीटों के लिए हो रहा है। इनके लिए सामान्य मतदाताओं की बजाय स्नातक और शिक्षक वर्ग के पंजीकृत मतदाता ही वोट डालते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर कांग्रेस राजद एक-दूसरे के खिलाफ ही मैदान में उतर जाते हैं तो महागठबंधन के वोट बंटने की पूरी आशंका बनती है, जिसका सीधा लाभ भाजपा उसके सहयोगी दलों को मिल सकता है। यही वजह है कि इस टकराव को महागठबंधन के लिए आत्मघाती कदम जैसा बताया जा रहा है। फिलहाल दोनों दलों की तरफ से उम्मीदवार मैदान में उतर चुके हैं, जिससे औपचारिक नामांकन के बाद पीछे हटना दोनों के लिए राजनीतिक रूप से मुश्किल हो सकता है।

हालांकि बिहार की गठबंधन राजनीति में इससे पहले भी देखा गया है कि आखिरी समय में हाईकमान के दखल से कुछ सीटों पर समझौता हो जाता है, ऐसे में पूरी तरह टकराव को अंतिम मान लेना जल्दबाजी होगी। इसी तरह एमएलसी चुनाव से पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में गजब की खींचतान जारी है। मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पटना स्नातक सीट से जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार का खुलकर विरोध कर रहे है। इस चुनाव में वो जन सुराज प्रत्याशी अनुज कुमार सिंह का समर्थन कर रहे हैं और गुरुवार को उनके नामांकन में भी पहुंचे थे।

- Advertisement -

इस बीच जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मामला केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के क्षेत्र का है और उन्हें बात करके इसे सुलझाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि, ‘ऐसा है कि बात पार्टी के संज्ञान में है और यह हम लोगों के केंद्रीय मंत्री ललन सिंह जी के क्षेत्र का भी इश्यू है। पार्टी ने बात कर लिया है उनसे और उन्हीं को जवाबदेही दी है कि वो बात करके इसे सुलझाएं.’ कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने आगे कहा कि, ‘साथ ही, जो मोकामा के विधायक है उनका भी अपना इश्यू है, जो विधानसभा चुनाव को लेकर हुआ था। इसलिए सारी बात को संज्ञान में लेते हुए पार्टी ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह जी को कहा है कि वे इस मुद्दे पर बात करके सुलझाएं, क्योंकि क्षेत्र भी उन्हीं का है। इससे मुझे लगता है कि रास्ता निकल जाएगा।

बता दें कि विधान परिषद चुनाव के लिए जदयू ने पटना स्नातक सीट से अपने मुख्य प्रवक्ता और कद्दावर नेता नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाया है, वहीं जन सुराज ने डॉ. अनुज कुमार सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। अब अनंत सिंह जदयू के उम्मीदवार का खुला विरोध कर रहे है और अनुज कुमार सिंह का जबरदस्त समर्थन कर रहे है। हालांकि अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच का यह विवाद काफी पुराना है। दोनों ही नेता पटना के बाढ़-मोकामा इलाके से ताल्लुक रखते हैं और कई मौकों पर एक-दूसरे पर सार्वजनिक तौर पर निशाना साधा है।

उधर, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव में एनडीए के भीतर सीट को लेकर खींचतान और घमासान की स्थिति बन गई है। एनडीए की ओर से जनता दल (यूनाइटेड) ने ई. आनंद पुष्कर को अपना आधिकारिक उम्मीदवार बनाया है, जिन्हें भाजपा और जदयू के वरिष्ठ नेताओं का समर्थन प्राप्त है। एनडीए के घटक दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एवं महासचिव राम पुकार सिन्हा ने इस सीट से बगावत करते हुए ताल ठोक दी है और चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

उनके नामांकन दाखिल करने की घोषणा से एनडीए के भीतर ही आमने-सामने की स्थिति पैदा हो गई है। राम पुकार सिन्हा ने 5 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने की बात कही है और उनके मुताबिक उन्हें राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद उपेंद्र कुशवाहा एवं प्रदेश नेतृत्व का समर्थन प्राप्त है। इस सीट पर महागठबंधन की तरफ से राजद ने जयराम यादव को मैदान में उतारा है, जिससे मुकाबला और अधिक दिलचस्प हो गया है। दूसरी ओर मोकामा विधायक का डा अनुज सिंह के पक्ष में शनिवार को नालन्दा व नवादा का‌ दौरा आरंभ हुआ है।

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, nawada live, Nawada news, नवादा, बिहार विधान परिषद, विधान परिषद
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

केएलएस कॉलेज के प्राध्यापकों ने शोध के क्षेत्र में पायी शानदार उपलब्धि
बिहारी समाज
जिले के कादिरगंज से तीन बच्चे रहस्य तरीके से गायब, खोज के लिए टीम गठित
बिहारी समाज
जिउतिया पर सब्जियों के चढ़े भाव, अगस्त का फूल 250 रुपये किलो तक बिका
बिहारी समाज
IRCTC, घोटाला, पेशी, लालू-राबड़ी, तेजस्वी, चार्ज फ्रेमिंग, टली
IRCTC घोटाले में दिल्ली की कोर्ट में पेश हुए लालू-राबड़ी और तेजस्वी, चार्ज फ्रेमिंग फिर टली अब 30 को सुनवाई
देश-विदेश राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

केएलएस कॉलेज के प्राध्यापकों ने शोध के क्षेत्र में पायी शानदार उपलब्धि
बिहारी समाज
जिले के कादिरगंज से तीन बच्चे रहस्य तरीके से गायब, खोज के लिए टीम गठित
बिहारी समाज
जिउतिया पर सब्जियों के चढ़े भाव, अगस्त का फूल 250 रुपये किलो तक बिका
बिहारी समाज
IRCTC, घोटाला, पेशी, लालू-राबड़ी, तेजस्वी, चार्ज फ्रेमिंग, टली
IRCTC घोटाले में दिल्ली की कोर्ट में पेश हुए लालू-राबड़ी और तेजस्वी, चार्ज फ्रेमिंग फिर टली अब 30 को सुनवाई
देश-विदेश राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

केएलएस कॉलेज के प्राध्यापकों ने शोध के क्षेत्र में पायी शानदार उपलब्धि

नवादा : मगध विश्वविद्यालय, बोधगया से संचालित केएलएस कॉलेज, नवादा के प्राध्यापकों…

By Swatva
बिहारी समाज

जिले के कादिरगंज से तीन बच्चे रहस्य तरीके से गायब, खोज के लिए टीम गठित

नवादा : जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र से तीन स्कूली बच्चे रहस्यमय…

By Swatva
बिहारी समाज

जिउतिया पर सब्जियों के चढ़े भाव, अगस्त का फूल 250 रुपये किलो तक बिका

नवादा : जिउतिया पर्व को लेकर सब्जी बाजार गुलजार रहा। संतान की…

By Swatva
बिहारी समाज

भाभी को सांप ने काटा तो संकटमोचक बना देवर, जिंदा सांप पकड़कर 20 किमी दूर पहुंच गया अस्पताल

नवादा : जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?