नवादा : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी जेल रोड स्थित पवन साव के घर तीन चोरों ने घर मे घुस कर चोरी की घटना को अंजाम दिया,मौके से एक चोर पकड़ा गया और शराब उसके पकड़ाने का कारण बना जबकि दो चोर सामान लेकर फरार हो गया
शराब के नशे में रहने के कारण एक चोर उसी घर के एक कमरे में चोरी करने के बाद सो गया जिसे बाद में घरवालों ने देखा और उसे पकड़ाया। घर के सामने अग्निश्मन विभाग का कार्यकाल था फलत: विभाग के जवानों ने तत्काल अपने संरक्षण में लेकर नगर थाना की पुलिस को सूचना दे उसके हवाले कर दिया।
इस क्रम में दो चोर जेवर,नगद,बर्तन,कीमती सामान सहित 5 लाख की संपत्ति लेकर फरार होने में सफल रहा। पुलिस चोर के पहचान के साथ उसके अन्य साथियों का पता लगाने में जुट गयी है। चोर के अनोखे तरिके से पकड़ाए जाने की खबर नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
भईया जी की रिपोर्ट