By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

इलाज कराने पहुंची बुजुर्ग महिला से ठगी, रुपये लेकर फरार आरोपी गिरफ्तार

Swatva
Last updated: September 13, 2026 1:39 pm
By Swatva 1 View
Share
5 Min Read
SHARE

नवादा : जमुई से इलाज कराने नवादा पहुंची 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को झांसा देकर 2600 रुपये ठगने के मामले में नगर थाने की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को मददगार बताकर महिला और उसकी बेटी को अपने साथ लिया और नाश्ता-खाना कराने की बात कहकर अस्पताल से दूर सुनसान स्थान पर ले गया। इसके बाद मवेशियों के लिए चोकर-दाना खरीदने के नाम पर महिला से 2600 रुपये ले लिये और जल्द लौटने की बात कहकर फरार हो गया। महिला और स्थानीय लोगों की तत्परता से आरोपी को कुछ ही देर बाद गोन्दापुर स्थित एक होटल से पकड़ लिया।

Contents
डॉक्टर को दिखाने के इंतजार में मदद की पेशकशसुनसान जगह ले जाकर चोकर-दाना खरीदने के नाम पर लिये रुपयेहोटल में खाना खाते मिला आरोपीआरोपी के पास से 1100 रुपये बरामद2023 के वृद्धा हत्याकांड में भी रह चुका है आरोपी
- Advertisement -

डॉक्टर को दिखाने के इंतजार में मदद की पेशकश

पीड़िता जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र की रहने वाली रामवतिया देवी, पति स्व. सर्जन यादव ने नगर थाने में आवेदन देकर घटना की जानकारी दी। आवेदन के अनुसार, 12 सितंबर की अहले सुबह करीब चार बजे वह अपनी बेटी सीमा देवी के साथ घर से नवादा के लिए निकली थीं। करीब छह बजे दोनों नवादा पहुंचीं और एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए नंबर लगने का इंतजार कर रही थीं।

इसी दौरान करीब 38 वर्षीय एक व्यक्ति महिला के पास पहुंचा। उसने खुद को मददगार बताते हुए मां-बेटी से कहा कि वे उसके घर चलें वहां नाश्ता और खाना खाने के बाद वे वापस अस्पताल आकर डॉक्टर को दिखा सकती हैं। महिला और उसकी बेटी उसकी बातों पर भरोसा कर उसके साथ चली गयीं।

सुनसान जगह ले जाकर चोकर-दाना खरीदने के नाम पर लिये रुपये

आरोप है कि कुछ दूर जाने के बाद आरोपी दोनों को एक सुनसान स्थान पर ले गया। वहां उसने कहा कि उसके घर में मवेशी हैं और उनके लिए चोकर-दाना खरीदना है। इसके लिए उसने महिला से रुपये मांगे और सामान खरीदकर जल्द वापस लौटाने का भरोसा दिया। आरोपी की बातों में आकर महिला ने अपने पास रखे 2600 रुपये उसे दे दिये। रुपये लेने के बाद आरोपी ने मां-बेटी से वहीं रुकने को कहा और चोकर-दाना लाने की बात कहकर चला गया। काफी देर तक उसके वापस नहीं लौटने पर दोनों को ठगी का एहसास हुआ।

- Advertisement -

होटल में खाना खाते मिला आरोपी

मां-बेटी ने आसपास के लोगों से मदद मांगी और आरोपी की तलाश शुरू की। स्थानीय लोगों की मदद से खोजबीन के दौरान आरोपी गोन्दापुर स्थित एक होटल में खाना खाते दिखाई दिया। महिला ने उसे देखते ही पहचान लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुनील यादव, उम्र करीब 38 वर्ष, पिता कैलाश यादव, निवासी गोन्दापुर के बाबा ढाबा के पास बताया।

आरोपी के पास से 1100 रुपये बरामद

नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से ठगी की रकम में से 1100 रुपये बरामद हुए हैं, जिसे महिला ने पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

- Advertisement -

2023 के वृद्धा हत्याकांड में भी रह चुका है आरोपी

थानाध्यक्ष ने बताया कि सुनील यादव नगर थाना क्षेत्र के खरीदी बिगहा में दिसंबर 2023 के अंत में हुई 60 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में भी आरोपी रह चुका है। 26 दिसंबर 2023 को खेत से वृद्धा का शव बरामद होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें ई-रिक्शा चालक के साथ सुनील यादव भी शामिल था।

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

112 पर कॉल करते ही मिलेगी अग्निशमन सेवा, लोकेशन के साथ पहुंचेगी दमकल की टीम 
बिहारी समाज
अर्जक संघ का छठा जिला सम्मेलन सम्पन्न
बिहारी समाज
रोटरी क्लब ऑफ नवादा के नीरज लोहानी बने अध्यक्ष, प्रह्लाद प्रसाद को सचिव की जिम्मेवारी, सेवा कार्यो के विस्तार का संकल्प
बिहारी समाज
हसुआ में 13 सितंबर की प्रस्तावित सभा को ले पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च से लेकर होटल-स्टेशन तक निगरानी
लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

112 पर कॉल करते ही मिलेगी अग्निशमन सेवा, लोकेशन के साथ पहुंचेगी दमकल की टीम 
बिहारी समाज
अर्जक संघ का छठा जिला सम्मेलन सम्पन्न
बिहारी समाज
रोटरी क्लब ऑफ नवादा के नीरज लोहानी बने अध्यक्ष, प्रह्लाद प्रसाद को सचिव की जिम्मेवारी, सेवा कार्यो के विस्तार का संकल्प
बिहारी समाज
हसुआ में 13 सितंबर की प्रस्तावित सभा को ले पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च से लेकर होटल-स्टेशन तक निगरानी
लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

112 पर कॉल करते ही मिलेगी अग्निशमन सेवा, लोकेशन के साथ पहुंचेगी दमकल की टीम 

नवादा : आपातकालीन सेवाओं को बेहतर और त्वरित बनाने के लिए बिहार…

By Swatva
बिहारी समाज

अर्जक संघ का छठा जिला सम्मेलन सम्पन्न

-सामाजिक समानता और वैज्ञानिक सोच अपनाने का ह्वान नवादा : सामाजिक समानता…

By Swatva
बिहारी समाज

रोटरी क्लब ऑफ नवादा के नीरज लोहानी बने अध्यक्ष, प्रह्लाद प्रसाद को सचिव की जिम्मेवारी, सेवा कार्यो के विस्तार का संकल्प

नवादा : रोटरी क्लब ऑफ नवादा के वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 26वां…

By Swatva
लेटेस्ट न्यूज़

हसुआ में 13 सितंबर की प्रस्तावित सभा को ले पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च से लेकर होटल-स्टेशन तक निगरानी

नवादा : प्रणय हत्याकांड के बाद से तनावपूर्ण चल रहे हसुआ में रविवार…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?