By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

अंतर महाविद्यालय शूटिंग प्रतियोगिता, 10 से अधिक कॉलेजों के 50 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Swatva
Last updated: September 12, 2026 4:01 pm
By Swatva 12 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : मगध विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय शूटिंग प्रतियोगिता-2026 का आयोजन नगर राजेंद्र मेमोरियल महिला महाविद्यालय (आरएमडबल्यू कॉलेज) में किया गया। प्रतियोगिता में मगध विश्वविद्यालय के विभिन्न जिलों के 10 से अधिक कॉलेजों के करीब 50 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने शूटिंग के अलग-अलग रेंज में अपने प्रदर्शन का दम दिखाया।

- Advertisement -

आरएमडबल्यू कॉलेज परिसर को प्रतियोगिता को लेकर आकर्षक तरीके से सजाया गया था। परिसर में गुब्बारे और रंगोली के माध्यम से आयोजन को खास रूप दिया गया। प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार, खेल अधिकारी और अन्य शिक्षकों ने गुब्बारा उड़ाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने की जरूरत है। खासकर छात्राओं का शूटिंग जैसे खेलों में आगे आना उनके आत्मविश्वास और आत्मबल को बढ़ाने में सहायक है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता में मगध विश्वविद्यालय के एसएन सिन्हा कॉलेज वारिसलीगंज, जगजीवन कॉलेज गया, एसएन सिन्हा कॉलेज जहानाबाद, गया कॉलेज गया, आरएलएसवाई कॉलेज औरंगाबाद, मिर्जा गालिब कॉलेज गया, केएलएस कॉलेज नवादा, एसडी कॉलेज, जेबीएम कॉलेज गया और आरएमडबल्यू कॉलेज नवादा के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने शूटिंग के अलग-अलग रेंज में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों को तीन टर्म का समय दिया गया, जिसमें उन्होंने लक्ष्य पर निशाना साधते हुए अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने का प्रयास किया।

प्रतियोगिता के बालक वर्ग में गया कॉलेज के अमन कुमार ने 41 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मिर्जा गालिब कॉलेज गया के मोहम्मद इलिश खान ने 36 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया वहीं आरएलएसवाई कॉलेज औरंगाबाद के अमरेंद्र कुमार 35 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में गया कॉलेज गया की सोनाली वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 42 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। गया कॉलेज की ही शीतल कुमारी ने 38 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया वहीं केएलएस कॉलेज नवादा की खुशी कुमारी ने 37.25 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।

- Advertisement -

प्रतियोगिता के समापन पर सफल खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मेजबान आरएमडबल्यू कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार ने विजेता एवं अन्य सफल खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन लगातार होने चाहिए। पूरे आयोजन में कॉलेज परिवार सक्रिय रूप से जुटा रहा और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

भईया जी की रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, मगध विश्वविद्यालय
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

340 लीटर महुआ शराब बरामद, तीन बाइक जब्त, एक गिरफ्तार,एक विधि विरुद्ध नाबालिग को किया निरुद्ध
बिहारी समाज अपराध
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन बाइक चोरों को किया गिरफ्तार
बिहारी समाज
अर्द्ध वार्षिक परीक्षा में शिक्षा विभाग की हो रही दुर्गति
बिहारी समाज
नवादा समेत तीन जिलों के पंचायत राज पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

340 लीटर महुआ शराब बरामद, तीन बाइक जब्त, एक गिरफ्तार,एक विधि विरुद्ध नाबालिग को किया निरुद्ध
बिहारी समाज अपराध
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन बाइक चोरों को किया गिरफ्तार
बिहारी समाज
अर्द्ध वार्षिक परीक्षा में शिक्षा विभाग की हो रही दुर्गति
बिहारी समाज
नवादा समेत तीन जिलों के पंचायत राज पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

340 लीटर महुआ शराब बरामद, तीन बाइक जब्त, एक गिरफ्तार,एक विधि विरुद्ध नाबालिग को किया निरुद्ध

नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापामारी…

By Swatva
बिहारी समाज

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन बाइक चोरों को किया गिरफ्तार

नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर…

By Swatva

अर्द्ध वार्षिक परीक्षा में शिक्षा विभाग की हो रही दुर्गति

नवादा : जिले के सरकारी विद्यालयों में संचालित हो रही अर्द्ध वार्षिक…

By Swatva
बिहारी समाज

नवादा समेत तीन जिलों के पंचायत राज पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई

नवादा : पंचायत सचिवों के अंतर-जिला स्थानांतरण में कथित अनियमितता के मामले…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?