नवादा : जिला अतिथिगृह में भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में सांसद विवेक ठाकुर उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई। अभियान का संदेश “जिसने जीवन संवारा, उसे आशीर्वाद हमारा” है।
उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत 17 सितंबर की शाम 7 बजे पूरे बिहार में एक साथ दीप प्रज्वलन किया जाएगा। घर-घर दीप पहुंचाने के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना की कॉलोनियों, अमृत सरोवर, जन औषधि केंद्र, आयुष्मान अस्पताल, शैक्षणिक संस्थानों, मंदिरों, घाटों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर सामूहिक दीप प्रज्वलन कराया जाएगा।
सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि यह केवल दीप जलाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा-यात्रा के प्रति जनता के आभार, स्नेह और आशीर्वाद की अभिव्यक्ति है। उन्होंने बिहारवासियों से अपील की कि 17 सितंबर की शाम 7 बजे अपने घर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर प्रधानमंत्री के प्रति अपना स्नेह एवं शुभकामनाएं व्यक्त करें।
मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल मेहता, हसुआ विधायक अनिल सिंह, रजौली विधायक विमल राजवंशी, हम पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक मांझी, लोजपा (आर) जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, रालोसपा जिलाध्यक्ष विनय कुशवाहा, प्रदेश मंत्री संजय कुमार मुन्ना, प्रमोद चंद्रवंशी, मोहन चंद्रवंशी, सतीश चौहान, रामाधिन चौहान, महामंत्री गौरव शांडिल्य, नंदकिशोर चौरसिया, अभिजीत सिन्हा, गुलशन कुमार, अजित शंकर सहित कई लोग उपस्थित थे।
भईया जी की रिपोर्ट