नवादा : जिले में एक ऐसा थाना है जिसे थानेदार नहीं बल्कि गिट्टी व बालू माफिया चला रहा है। ऐसा हम नहीं बल्कि सोमवार को वायरल वीडियो कह रहा है। ऐसे में सवाल पूछा जाने लगा है कौन चला रहा थाना? बावजूद वायरल वीडियो मामले की अधिकारियों द्वारा जांच तक आरंभ नहीं की गयी है। वायरल वीडियो में जिस माफिया सुमन का नाम आ रहा है वह रजौली थाना कांड संख्या 41/25 समेत कई कांडों का नामजद अभियुक्त रहा है।
सूत्रों का कहना है कि गिट्टी व बालू माफिया को हर समय थाने में कभी भी मौजूद देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में भी उसी के हस्तक्षेप के बाद नाजायज राशि देने के बाद मुक्त किये जाने की बातें बताई गई है। ऐसे में यह सवाल रजौली थाने को कौन चला रहा है पूछा जाने लगा है जिसके जवाब का इंतजार हर किसी को रहेगा।
वैसे वायरल वीडियो की पुष्टि मैं नहीं करता लेकिन जब बातें सामने आई है तो जांच तो बनती ही है। इस प्रकार का यह कोई नया नहीं बल्कि पूर्व में भी अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को लाभ-शुभ के बाद छोड़े जाने का आडियो वीडियो वायरल होने के बावजूद कार्रवाई तो दूर जांच तक नहीं होना कई सवालों को जन्म दे रहा है। ऐसे में विधि व्यवस्था व अवैध बालू – दारु को रोक पाना संभव है क्या?
भईया जी की रिपोर्ट