By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

उर्दू कन्या प्राथमिक विद्यालय की बदहाली खोल रही शिक्षा व्यवस्था की पोल

Swatva
Last updated: September 6, 2026 1:43 pm
By Swatva 8 Views
Share
5 Min Read
SHARE

नवादा : एक ओर सरकार शिक्षा में सुधार और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर जिले के रजौली प्रखंड के अमावां बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय कन्या उर्दू की जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है। प्रशासनिक उदासीनता और विभागीय लापरवाही के कारण विद्यालय में पढ़ने वाली 73 मासूम बच्चियों और 5 महिला शिक्षिकाओं का रोज स्कूल आना किसी सजा से कम नहीं।

Contents
चारों तरफ नाली, बीच में स्कूल, सालों भर जलजमाव का दंशदो कमरों में सिमटा पूरा विद्यालयबच्चियों की जुबानी :- नाली में डूबकर आते हैं स्कूलशिक्षिकाएं भी बेहाल, कुत्ते-बकरियों का जमावड़ाकई बार पत्राचार, फिर भी नहीं हुआ समस्या का समाधान
- Advertisement -

चारों तरफ नाली, बीच में स्कूल, सालों भर जलजमाव का दंश

विद्यालय की सबसे बड़ी समस्या जलजमाव है। विद्यालय भवन चारों ओर से मोहल्ले की नालियों से घिरा है। दो तरफ से मोहल्ले का गंदा पानी सीधे विद्यालय परिसर में आकर जमा हो जाता है, जबकि दो तरफ सरकारी नालियों का पानी जमा है जो अब सड़कर दलदल बन चुका है। पूरे वर्ष परिसर में घुटने भर तक गंदा, बदबूदार पानी लगा रहता है। यही दुर्गंध पूरे इलाके में फैलती है और जलजनित बीमारियों को न्योता दे रही है।

दो कमरों में सिमटा पूरा विद्यालय

कहने को विद्यालय के पास कुल तीन कमरे हैं, जिसमें दो कमरों में कक्षा 1 से 5 तक के 73 बच्चों की पढ़ाई होती है और तीसरा कमरा रसोईघर बना हुआ है। विद्यालय का अपना कोई कार्यालय तक नहीं है। शौचालय के नाम पर तीन बाथरूम हैं, जिसमें एक शिक्षिकाओं के लिए और दो छात्राओं के लिए है। बाउंड्रीवॉल नहीं होने से विद्यालय परिसर पूरी तरह असुरक्षित है।

बच्चियों की जुबानी :- नाली में डूबकर आते हैं स्कूल

विद्यालय की दुर्दशा का अंदाजा बच्चों की बातों से लगाया जा सकता है। कक्षा 4 की छात्रा आस्मिन परवीन ने बताया कि जब बारिश होती है तो पूरे रास्ते और स्कूल में नाली का पानी भर जाता है। कपड़े गंदे हो जाते हैं, फिर भी इसी पानी में डूबकर स्कूल आना पड़ता है। डर लगता है कहीं गिर न जाएं। सांप-बिच्छू न निकल आए। कक्षा 2 की मासूम मायरा तस्लीम ने कहा कि बहुत बदबू आती है , पढ़ने में मन नहीं लगता। उल्टी जैसा लगता है। हमको भी दूसरे स्कूल जैसा सुंदर, साफ स्कूल चाहिए।

- Advertisement -

शिक्षिकाएं भी बेहाल, कुत्ते-बकरियों का जमावड़ा

बाउंड्रीवॉल नहीं होने का खामियाजा शिक्षिकाओं को भी भुगतना पड़ रहा है। प्रधानाध्यापिका पिंकी कुमारी ने बताया कि बाउंड्री नहीं होने से दिन भर आवारा कुत्ते, बकरियां, मुर्गियां और मोहल्ले के असामाजिक तत्व परिसर में घुस आते हैं। मध्याह्न भोजन के समय तो बच्चों के थाली तक में मुंह मार देते हैं. कक्षा में घुस जाते हैं। हम महिला शिक्षिकाएं खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं।

उन्होंने बताया कि बारिश में कक्षाओं में पानी घुसने से बेंच-डेस्क खराब हो रहे हैं, किताबें भीग जाती हैं और पठन-पाठन पूरी तरह बाधित हो जाता है। कई बार परिसर में जहरीले कीड़े और जलीय जीव निकल आते हैं, जिससे बच्चों की जान को खतरा रहता है। शिक्षिकाओं तरन्नुम परवीन, कविता कुमारी चौधरी, रिजवाना शाहीन और नीलोफर ने बताया कि दुर्गंध और गंदगी के कारण बच्चे अक्सर बीमार पड़ते हैं, चर्म रोग और डायरिया आम बात हो गई है।

- Advertisement -

कई बार पत्राचार, फिर भी नहीं हुआ समस्या का समाधान

विद्यालय प्रबंधन इस समस्या को लेकर लगातार आवाज उठा रहा है। प्रधानाध्यापिका द्वारा कई बार लिखित रूप से विभागीय अधिकारियों को पत्राचार किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में जाकर विद्यालय की स्थिति से अवगत कराकर बाउंड्रीवॉल निर्माण और जल निकासी की मांग कर चुकी हैं।

इस संबंध में प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि यह समस्या केवल विभाग के स्तर से हल नहीं होगी, इसके लिए स्थानीय लोगों और पंचायत के सहयोग से पानी निकासी का स्थायी समाधान निकालना होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही स्थल निरीक्षण कर विद्यालय परिसर को दुरुस्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, Nawada news, उर्दू कन्या प्राथमिक विद्यालय, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

आहर में डूबने से छात्र की मौत, परिजनों में हाहाकार 
बिहारी समाज
बगीचे में काम कर रहे युवक की सर्प दंश से मौत 
बिहारी समाज
राशन कार्ड निर्माण एवं लंबित ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने का डीएम ने दिया निर्देश
बिहारी समाज
घर में घुसकर महिला और उसके परिवार से मारपीट, मंगलसूत्र छीनने का आरोप
लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

आहर में डूबने से छात्र की मौत, परिजनों में हाहाकार 
बिहारी समाज
बगीचे में काम कर रहे युवक की सर्प दंश से मौत 
बिहारी समाज
राशन कार्ड निर्माण एवं लंबित ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने का डीएम ने दिया निर्देश
बिहारी समाज
घर में घुसकर महिला और उसके परिवार से मारपीट, मंगलसूत्र छीनने का आरोप
लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

आहर में डूबने से छात्र की मौत, परिजनों में हाहाकार 

नवादा : जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र हाजीपुर पंचायत की मय टोला गंगटी…

By Swatva

बगीचे में काम कर रहे युवक की सर्प दंश से मौत 

नवादा : जिले के रजौली प्रखंड अंतर्गत धर्मपुर गांव में सर्पदंश की एक…

By Swatva
बिहारी समाज

राशन कार्ड निर्माण एवं लंबित ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने का डीएम ने दिया निर्देश

- 73 हजार नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य, अब तक 62,952…

By Swatva
बिहारी समाज

साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई, 8 गिरफ्तार

-20 मोबाइल और 1.64 लाख रुपये जब्त नवादा : जिले में साइबर अपराधियों…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?