नवादा : जिले की सिरदला पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपितों को स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौरसिया ने बताया कि सूचना मिली कि सोनवे मोड पर कुछ शराबी तत्वों द्वारा हल्ला हंगामा कर राहगीरों को परेशान किया जा रहा है। जिसके बाद त्वरित कार्यवाई करते हुए एस आई प्रियेश विद्यार्थी, जयप्रकाश पंडित पुलिस के सहयोग से घटना स्थल से सात आरोपितों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।
मेडिकल जाँच के बाद आरोपित अजय चौधरी ,गौरी चौधरी दोनों पिता चांदो चौधरी ग्राम सोनबे, नागेंद्र राजवंशी पिता शिव बालक राजवंशी ग्राम तकिया, चांदो यादव पिता स्व. गोवर्धन यादव सोनबे ,अजूबा राजवंशी पिता रामस्वरूप राजवंशी तकिया , सचिन कुमार राजबंशी पिता कृष्णा राजवंशी ग्राम विजयपुर राजन ,नईम अंसारी पिता मोहम्मद हनीफ ग्राम चौबे थाना सिरदला को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। बता दें इन दिनों सिरदला थाना क्षेत्र के सोनवे एवं शाहपुर गाँव में खुलेआम शराब कि बिक्री बड़े पैमाने पर होने के कारण आये दिन हल्ला हंगामा व राहगीरों के साथ मारपीट की घटनाएं घटित हो रही है।
भईया जी की रिपोर्ट