नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आलोक में पचरुखी गांव में छापामारी कर बाइक पर लदा करीब 91 लीटर महुआ शराब बरामद किया। पुलिस को आते देख शराब तस्कर बाइक समेत शराब छोड़ फरार होने में सफल रहा। इस बावत उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।

थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि पचरुखी गांव के पास शराब तस्कर बाइक पर शराब के साथ विक्रेता का इंतजार कर रहा है। तत्काल गश्त पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया। निर्देश के आलोक में त्वरित कार्रवाई के पूर्व पुलिस वाहन को आते देख शराब तस्कर अंधेरे का लाभ उठा शराब समेत बाइक छोड़कर भागने में सफल रहा। तलाशी के क्रम में 91 लीटर महुआ शराब बरामद होते ही बाइक समेत शराब थाना लाया गया। इस सन्दर्भ में थाना कांड संख्या 442/26 दर्ज कर अग्रिम कारवाई आरंभ की जा रही है।
भईया जी की रिपोर्ट
