नवादा : जिले उच्च माध्यमिक विद्यालयों में मैट्रिक परीक्षा फार्म भरने के इच्छुक छात्र-छात्राओं से शिक्षकों द्वारा अवैध वसूली का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला जिले के रजौली प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मुरहेना का है। अवैध वसूली का विरोध करने वाले छात्र-छात्राओं से शिक्षकों द्वारा अभद्र व्यवहार का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जाहिर है जब वीडियो वायरल हो तब जांच तो बनती ही है। वैसे मैं वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। जिले के सभी विद्यालयों में परीक्षा फॉर्म भरा जा रहा है। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मुरहेना में भी परीक्षा फॉर्म भरने का कार्य किया जा रहा है।

परीक्षा फार्म का आवेदन लेने हेतु प्रति छात्र 30 रूपया प्रधानाध्यापिका किरण कुमारी के द्वारा जमा लिया जा रहा है। राशि नहीं देने पर छात्र-छात्राओं को परीक्षा फॉर्म नहीं दिया जा रहा है एवं ₹30 का रसीद मांगने पर नहीं दिया जा रहा है। आरोप है कि राशि लेने का वीडियो बनाने पर प्रधानाध्यापिका किरण कुमारी सहायक शिक्षक नीलम कुमारी शिक्षक अमरजीत कुमार द्वारा छात्रों का मोबाइल छीन लेते हैं एवं मारपीट करते हैं एवं वीडियो जबरदस्ती डिलीट कर देते हैं।
प्रधानाध्यापिका किरण कुमारी फार्म जमा करने का ₹1000 मांगते हैं एवं रसीद मांगने पर कहा जाता है 15 दिन के बाद 1000 का रसीद देंगे। बच्चे इतने भयभीत हैं की नाम न छापने पर चोरी छुपी बनाई गई वीडियो उपलब्ध कराया है। बच्चों को भय है कि कहीं हम लोगों का विद्यालय में नाम ना काट परीक्षा देने से वंचित न कर दिया जाए। वीडियो से साफ प्रतीत होता है कि पैसा का लेनदेन किस तरह से हो रहा है।
भईया जी की रिपोर्ट

