नवादा : सावन की हरियाली, फुटबॉल मैच का रोमांच और युवाओं के चेहरे पर जीत का जुनून-बेहद आनंददायक और यादगार रहा। हरे-भरे खेल मैदान के बीच सिरदला प्रखंड के राजन पंचायत अंतर्गत गोरिअड्डा खेल मैदान में माँ शांति फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित 15 दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के भव्य उद्घाटन समारोह में विधायक विमल राजवंशी शामिल हुए।
उद्घाटन मैच दर्शन नाला फुटबॉल क्लब एवं लक्ष्मीबिगहा फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। दर्शन नाला की टीम झारखंड से आई है। इस टूर्नामेंट में क्षेत्रीय टीमों के साथ-साथ राजगीर की टीम भाग ले रही है। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य श्रीमती वसंती देवी , बबलू रंजन , लोक जनशक्ति पार्टी के सिरदला प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप सहित जनप्रतिनिधि, खेलप्रेमी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
भईया जी की रिपोर्ट