By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

रामायण काल के लोमश ऋषि पहाड़ पर रक्षाबंधन और श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन

Swatva
Last updated: August 29, 2026 12:11 pm
By Swatva 1 View
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के रजौली प्रखंड अंतर्गत रजौली पूर्वी पंचायत स्थित ऐतिहासिक लोमश ऋषि पहाड़ी पर रक्षाबंधन एवं श्रावण पूर्णिमा के पावन अवसर पर विशाल मेले का आयोजन किया गया। धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व वाले इस मेले में स्थानीय ग्रामीणों के अलावा नवादा सहित पड़ोसी जिलों से हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंच पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले भी लगाए गए थे। वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार, श्रद्धालु पहाड़ी पर स्थित भगवान लोमश ऋषि की प्राचीन गुफा में मन्नत पूरी होने पर श्रद्धापूर्वक ध्वज-पताका अर्पित कर दिनभर मेले का आनंद लिया।

- Advertisement -

सप्तऋषि पहाड़ियों की सुरम्य वादियों और प्रकृति की गोद में बसा रजौली का यह क्षेत्र पौराणिक, पुरातात्विक और ऐतिहासिक दृष्टि से समृद्ध माना जाता है। मान्यता है कि रामायण काल में यह स्थान महर्षि लोमश और महर्षि याज्ञवल्क्य की प्रमुख साधनास्थली रही है। श्रद्धालु करीब सवा सौ सीढ़ियों की चढ़ाई पूरी कर लोमश ऋषि और याज्ञवल्क्य ऋषि के पवित्र आश्रम तक पहुंचे और अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए माथा टेका। श्रावण पूर्णिमा के दिन यहां पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। इस अवसर पर पूरा पहाड़ी क्षेत्र श्रद्धालुओं के जयकारों से गुंजायमान रहा।

फोरलेन सड़क मार्ग पर स्थित सिमरकोल से करीब तीन किलोमीटर दूर सरमसपुर गांव के पास अवस्थित यह ऐतिहासिक स्थल आने वाले दिनों में बड़े पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो सकता है‌। हाल के दिनों में इस ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण और विकास को लेकर प्रशासनिक एवं न्यायिक स्तर पर पहल शुरू हुई है। पटना हाईकोर्ट द्वारा राज्य के प्रधान सचिव के पत्र के आलोक में शुरू की गयी कार्रवाई के बाद इस क्षेत्र के रामायण सर्किट से जुड़ने की संभावनाएं बढ़ी हैं।

लोमश ऋषि और याज्ञवल्क्य ऋषि की प्राचीन गुफाओं समेत पूरे क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाता है, तो ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण का मार्ग प्रशस्त होगा। साथ ही क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां बढ़ने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और कारोबार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि ऐतिहासिक स्थल के विकास से जिले के सांस्कृतिक और आर्थिक परिदृश्य को नई दिशा मिलेगी। मेले को सफल बनाने के लिए पूर्व मुखिया विनय सिंह व रजौली पश्चिमी पंचायत मुखिया संजय यादव अपने अन्य साथियों के साथ प्रमुख भूमिका का निर्वाह किया। मौके पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी थी।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, Nawada news, nawada updates, रक्षाबंधन, लोमश ऋषि पहाड़, श्रावण पूर्णिमा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

दूसरी झील, नेपाल, ग्लेशियर, फटा, जलप्रलय, खतरा, बिहार, अलर्ट, कोसी, वाल्मीकि नगर
नेपाल में एक और ग्लेशियर झील फटने के बाद बिहार में हाई अलर्ट, तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी
देश-विदेश बिहारी समाज
मनचलों हो जाओ सावधान! नहीं तो ‘अभया ब्रिगेड’ उतार देंगी इश्क की भूत
बिहारी समाज
राखी बंधवाने जा रहे युवक की बाइक दुर्घटना में मौत
बिहारी समाज
TRE-4 में शामिल होने वाले उर्दू शिक्षकों के लिए कोचिंग शुरू, जल्द कराएं रजिस्ट्रेशन : अब्दुल्लाह आज़म
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

दूसरी झील, नेपाल, ग्लेशियर, फटा, जलप्रलय, खतरा, बिहार, अलर्ट, कोसी, वाल्मीकि नगर
नेपाल में एक और ग्लेशियर झील फटने के बाद बिहार में हाई अलर्ट, तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी
देश-विदेश बिहारी समाज
मनचलों हो जाओ सावधान! नहीं तो ‘अभया ब्रिगेड’ उतार देंगी इश्क की भूत
बिहारी समाज
राखी बंधवाने जा रहे युवक की बाइक दुर्घटना में मौत
बिहारी समाज
TRE-4 में शामिल होने वाले उर्दू शिक्षकों के लिए कोचिंग शुरू, जल्द कराएं रजिस्ट्रेशन : अब्दुल्लाह आज़म
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
दूसरी झील, नेपाल, ग्लेशियर, फटा, जलप्रलय, खतरा, बिहार, अलर्ट, कोसी, वाल्मीकि नगर
देश-विदेश

नेपाल में एक और ग्लेशियर झील फटने के बाद बिहार में हाई अलर्ट, तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

तिब्बत-नेपाल सीमा पर एक और ग्लेशियर झील फटने से नेपाल में जलप्रलय…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

मनचलों हो जाओ सावधान! नहीं तो ‘अभया ब्रिगेड’ उतार देंगी इश्क की भूत

नवादा : पुलिस ने रक्षाबंधन के अवसर पर जिले की महिलाओं, युवतियों…

By Swatva
बिहारी समाज

राखी बंधवाने जा रहे युवक की बाइक दुर्घटना में मौत

नवादा : जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के देवनगढ़ पंचायत अंतर्गत भोरमबाग…

By Swatva

TRE-4 में शामिल होने वाले उर्दू शिक्षकों के लिए कोचिंग शुरू, जल्द कराएं रजिस्ट्रेशन : अब्दुल्लाह आज़म

नवादा : शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा BPSC TRE-4 के माध्यम से…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?