By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

नियोजन मेले में 350 युवाओं का चयन, 22 निजी कंपनियों ने दिया रोजगार का अवसर

Swatva
Last updated: August 29, 2026 11:56 am
By Swatva 1 View
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : नौकरी की तलाश कर रहे जिले के युवाओं के लिए उम्मीदों से भरा रहा। संयुक्त श्रम भवन, गोनावां परिसर में आयोजित जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मंच बनकर सामने आया। सुबह से ही मेले में युवाओं की भीड़ जुटने लगी। अलग-अलग क्षेत्रों में रोजगार की उम्मीद लेकर पहुंचे अभ्यर्थियों ने निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों के समक्ष अपना बायोडाटा जमा किया और साक्षात्कार में हिस्सा लिया।

- Advertisement -

मेले में निजी क्षेत्र की कुल 22 नियोजक कंपनियों ने हिस्सा लिया। कंपनियों की ओर से विभिन्न पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गये। मेले में कुल 1388 अभ्यर्थियों का बायोडाटा नियोजकों ने प्राप्त किया। साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के बाद 350 अभ्यर्थियों का स्थल पर ही चयन किया गया। चयन होने के बाद युवाओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने युवाओं को सरकारी नौकरी के साथ-साथ निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

सरकारी आईटीआई के उप प्राचार्य ने युवाओं को कौशल आधारित रोजगार के महत्व की जानकारी दी। वहीं, श्रम अधीक्षक ने युवाओं को रोजगार प्राप्त करने के साथ स्वरोजगार की दिशा में भी आगे बढ़ने का आह्वान किया। जिला नियोजन पदाधिकारी सुनील कुमार सुमन ने कहा कि नियोजन मेला केवल नौकरी दिलाने का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों और रोजगार के अवसरों के बीच महत्वपूर्ण सेतु है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य युवाओं की क्षमता के अनुरूप उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है।

मेले में रोजगार के साथ युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए अलग-अलग विभागों के स्टॉल भी लगाये गये थे। डीआरसीसी, जिला उद्योग केंद्र, पीएनबी, आरसेटी एवं जीविका सहित अन्य विभागों के स्टॉल पर युवाओं को रोजगार, ऋण, कौशल विकास और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गयी।

- Advertisement -

कार्यक्रम की शुरुआत अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गयी। इस दौरान पदाधिकारियों ने युवाओं से अपनी योग्यता के अनुरूप अवसरों का लाभ उठाने और कौशल विकास के माध्यम से रोजगार के नये रास्ते तलाशने की अपील की। मेले में बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी ने जिले में रोजगार को लेकर बढ़ती जागरूकता और अवसरों की तलाश को भी सामने रखा।

भईया जी की रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: NAWADA, nawada khabar, nawada live, Nawada news, नवादा, नियोजन मेले
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

दूसरी झील, नेपाल, ग्लेशियर, फटा, जलप्रलय, खतरा, बिहार, अलर्ट, कोसी, वाल्मीकि नगर
नेपाल में एक और ग्लेशियर झील फटने के बाद बिहार में हाई अलर्ट, तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी
देश-विदेश बिहारी समाज
मनचलों हो जाओ सावधान! नहीं तो ‘अभया ब्रिगेड’ उतार देंगी इश्क की भूत
बिहारी समाज
राखी बंधवाने जा रहे युवक की बाइक दुर्घटना में मौत
बिहारी समाज
TRE-4 में शामिल होने वाले उर्दू शिक्षकों के लिए कोचिंग शुरू, जल्द कराएं रजिस्ट्रेशन : अब्दुल्लाह आज़म
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

दूसरी झील, नेपाल, ग्लेशियर, फटा, जलप्रलय, खतरा, बिहार, अलर्ट, कोसी, वाल्मीकि नगर
नेपाल में एक और ग्लेशियर झील फटने के बाद बिहार में हाई अलर्ट, तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी
देश-विदेश बिहारी समाज
मनचलों हो जाओ सावधान! नहीं तो ‘अभया ब्रिगेड’ उतार देंगी इश्क की भूत
बिहारी समाज
राखी बंधवाने जा रहे युवक की बाइक दुर्घटना में मौत
बिहारी समाज
TRE-4 में शामिल होने वाले उर्दू शिक्षकों के लिए कोचिंग शुरू, जल्द कराएं रजिस्ट्रेशन : अब्दुल्लाह आज़म
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
दूसरी झील, नेपाल, ग्लेशियर, फटा, जलप्रलय, खतरा, बिहार, अलर्ट, कोसी, वाल्मीकि नगर
देश-विदेश

नेपाल में एक और ग्लेशियर झील फटने के बाद बिहार में हाई अलर्ट, तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

तिब्बत-नेपाल सीमा पर एक और ग्लेशियर झील फटने से नेपाल में जलप्रलय…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

मनचलों हो जाओ सावधान! नहीं तो ‘अभया ब्रिगेड’ उतार देंगी इश्क की भूत

नवादा : पुलिस ने रक्षाबंधन के अवसर पर जिले की महिलाओं, युवतियों…

By Swatva
बिहारी समाज

राखी बंधवाने जा रहे युवक की बाइक दुर्घटना में मौत

नवादा : जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के देवनगढ़ पंचायत अंतर्गत भोरमबाग…

By Swatva

TRE-4 में शामिल होने वाले उर्दू शिक्षकों के लिए कोचिंग शुरू, जल्द कराएं रजिस्ट्रेशन : अब्दुल्लाह आज़म

नवादा : शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा BPSC TRE-4 के माध्यम से…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?