नवादा : राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य सह जिले की गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार की पूर्व मुखिया अफरोजा खातुन ने रक्षाबंधन के मौके पर बिहार की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध लम्बी उम्र व सलामती की कामना की। इस प्रकार जिले की यह पहली अल्पसंख्यक महिला बनी जिन्होंने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी।इसके पूर्व उन्होंने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया।
अफरोजा खातुन ने जदयू नेता विधान पार्षद गांधी जी की कलाई पर राखी बांध उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने नेता द्वय की लम्बी उम्र व सलामती के लिए अल्लाह से दुआ मांगी। उन्होंने बताया कि श्रावण पूर्णिमा के अवसर हिन्दू भाईयों की कलाई पर राखी वर्षों से बांधती आ रही है। पहले अपने पंचायत व जिले के नेताओं की कलाईयों पर रक्षा सूत्र बांधती थी। लेकिन इस बार राज्य की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री आवास में जाने को अवसर व कलाई पर राखी बांधने का मौका मिला जो मेरे लिए हमेशा यादगार पल बन गया।
इस याद को भूल पाना मेरे लिए असंभव होगा। उन्होंने लोगों से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए इस प्रकार का आयोजन सार्वजनिक मंच पर किये जाने की अपील करते हुए कहा कि ऐसा करने से गंगा-यमुनी संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने अपने मरहूम अव्वा व अम्मी को याद करते हुए कहा उनके बचपन से दिये संस्कार व सर्वधर्म समभाव का पढ़ाया गया पाठ का अनुसरण करते हुए आज मैं इस मुकाम तक पहुंचने में कामयाब हुई हूं।
भईया जी की रिपोर्ट