नवादा : जिले के अति संवेदनशील माने जाने वाले अकबरपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार में मुस्लिम समुदाय के प्रमुख धार्मिक पर्व ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (मिलाद-उन-नबी/बारावफात) के अवसर पर निकाला गया जुलूस शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। थानाध्यक्ष अकबरपुर सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में जवानों की पूरी टीम, जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल रहीं, सड़कों पर लगातार तैनात रहकर जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में जुटी रही।

कड़ी धूप और गर्मी के बावजूद पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सड़क पर पसीना बहाते दिखे। प्रशासन की सक्रियता और आम लोगों के सहयोग से अकबरपुर में शांतिपूर्ण माहौल में धार्मिक जुलूस मंजिल की ओर आगे बढ़ता रहा। मौके पर आपसी भाईचारा निभाने वालों की तायदाद भी कम नहीं थी। जुलूस में रोड, बाजार, हाट पर, पचरूखी कोठी आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर अपने गंतव्य तक पहुंच समाप्त हुआ।
भईया जी की रिपोर्ट
