By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

जिले के राजकीय एवं अंगीभूत शिक्षण संस्थानों एवं छात्रावासों में ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का हुआ आयोजन

Swatva
Last updated: August 26, 2026 1:21 pm
By Swatva 4 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार जिले के राजकीय एवं अंगीभूत शिक्षण संस्थानों एवं छात्रावासों में ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया। ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ के माध्यम से विद्यार्थियों की शिक्षा एवं छात्रहित से संबंधित विभिन्न समस्याओं, शिकायतों एवं आवश्यकताओं को प्राप्त किया गया तथा उनके नियमानुसार एवं समयबद्ध समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उनके शिक्षण संस्थान एवं छात्रावास स्तर पर ही आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है।

- Advertisement -

शिविर के दौरान विद्यार्थियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विद्यार्थी हितकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति, प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक सेवाओं से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। संबंधित पदाधिकारियों एवं संस्थान के प्रधानाचार्य/प्रभारी पदाधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों की समस्याओं को संवेदनशीलता एवं गंभीरता से सुना गया तथा समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई।

इसी क्रम में जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न राजकीय एवं अंगीभूत शिक्षण संस्थानों तथा छात्रावासों में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। नवादा सदर प्रखंड अंतर्गत राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, नवादा; केएलएस कॉलेज, नवादा; आरएमडब्ल्यू कॉलेज, नवादा; अल्पसंख्यक बालक छात्रावास, रसूल नगर, नवादा; डॉ. आंबेडकर कल्याण छात्रावास संख्या-01 एवं 02, नवादा; जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास, बुधौल; अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास, बुधौल तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, नवादा में शिविर आयोजित किया गया।

नरहट प्रखंड में राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, खनवाँ एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, नरहट; हिसुआ प्रखंड में टीएस कॉलेज एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, हिसुआ; रजौली प्रखंड में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, रजौली एवं अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास, रजौली; तथा वारिसलीगंज प्रखंड में एस.एन. सिन्हा कॉलेज, वारिसलीगंज; डॉ. आंबेडकर कल्याण छात्रावास, वारिसलीगंज एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, वारिसलीगंज में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

इसी प्रकार रोह प्रखंड में इंटर स्कूल, रोह एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, रोह; कौआकोल प्रखंड में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कौआकोल; नारदीगंज प्रखंड में डॉ. आंबेडकर कल्याण छात्रावास एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, नारदीगंज; सिरदला प्रखंड में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं यू.एम.एस. केंदुआ; अकबरपुर प्रखंड में यू.एम.एस. पैजूना एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, अकबरपुर; तथा काशीचक प्रखंड में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं यू.एम.एस. रेवरा जगदीशपुर में शिविर आयोजित किया गया। मेसकौर प्रखंड में लाटो यादव इंटर विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय; गोविंदपुर प्रखंड में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं +2 इंटर स्कूल, सुघरी; तथा पकरीबरावां प्रखंड में डॉ. आंबेडकर कल्याण छात्रावास एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पकरीबरावां में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।

शिविरों में विद्यार्थियों से शैक्षणिक, छात्रावास एवं विद्यालय/महाविद्यालय से संबंधित समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को प्राप्त किया गया तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई। साथ ही विद्यार्थियों को उपलब्ध विभिन्न शैक्षणिक एवं कल्याणकारी योजनाओं तथा सुविधाओं की जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को जिले के राजकीय एवं अंगीभूत शिक्षण संस्थानों एवं छात्रावासों में ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का आयोजन किया जाएगा।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, nawada live, Nawada news, नवादा, विद्यार्थी सहयोग शिविर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

चिराग, छात्र, TRE-4, गुड न्यूज, सीएम, सम्राट, मुलाकात
TRE-4 और अन्य सभी मांगों पर मिलेगी गुड न्यूज, छात्रों के बाद सीधे सीएम से मिले चिराग
बिहारी समाज राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़ शिक्षा
परिवार नियोजन में उत्कृष्ट कार्य के लिए नारदीगंज कंधों मिला सम्मान
बिहारी समाज
राज्य सूचना आयुक्त का चला डंडा तो पल्ला झाड़ रहे रजौली एसडीएम
बिहारी समाज
बेलसंड, LJP(R), विधायक, गिरफ्तार, जालसाजी, रंगदारी, साक्ष्य
बेलसंड के LJP(R) विधायक होंंगे गिरफ्तार! पुलिस को जालसाजी-रंगदारी के साक्ष्य मिले
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

चिराग, छात्र, TRE-4, गुड न्यूज, सीएम, सम्राट, मुलाकात
TRE-4 और अन्य सभी मांगों पर मिलेगी गुड न्यूज, छात्रों के बाद सीधे सीएम से मिले चिराग
बिहारी समाज राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़ शिक्षा
परिवार नियोजन में उत्कृष्ट कार्य के लिए नारदीगंज कंधों मिला सम्मान
बिहारी समाज
राज्य सूचना आयुक्त का चला डंडा तो पल्ला झाड़ रहे रजौली एसडीएम
बिहारी समाज
बेलसंड, LJP(R), विधायक, गिरफ्तार, जालसाजी, रंगदारी, साक्ष्य
बेलसंड के LJP(R) विधायक होंंगे गिरफ्तार! पुलिस को जालसाजी-रंगदारी के साक्ष्य मिले
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
चिराग, छात्र, TRE-4, गुड न्यूज, सीएम, सम्राट, मुलाकात
बिहारी समाज

TRE-4 और अन्य सभी मांगों पर मिलेगी गुड न्यूज, छात्रों के बाद सीधे सीएम से मिले चिराग

TRE-4 शिक्षक भर्ती, बीपीएससी और बीएसएससी की अन्य भर्तियों को लेकन आंदोलन…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

परिवार नियोजन में उत्कृष्ट कार्य के लिए नारदीगंज कंधों मिला सम्मान

नवादा : परिवार नियोजन एवं जनसंख्या स्थिरता के उद्देश्य से 11 से…

By Swatva

राज्य सूचना आयुक्त का चला डंडा तो पल्ला झाड़ रहे रजौली एसडीएम

नवादा : कहते हैं न्याय कभी मरता नहीं। भले ही समय जो…

By Swatva
बेलसंड, LJP(R), विधायक, गिरफ्तार, जालसाजी, रंगदारी, साक्ष्य
अपराध

बेलसंड के LJP(R) विधायक होंंगे गिरफ्तार! पुलिस को जालसाजी-रंगदारी के साक्ष्य मिले

सीतामढ़ी के बेलसंड से LJP(R) विधायक अमित कुमार रानू के खिलाफ जालसाजी…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?