अरवल – पायस मिशन स्कूल, अरवल में डॉ राहुल कुमार शैक्षिक समन्वयक बाल विज्ञान कांग्रेस की अध्यक्षता में 32वीं जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026, साइंस फॉर सोसाइटी, अरवल के तत्वाधान में संपन्न हुआ।

इस कार्यशाला का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी, अरवल, डॉ राहुल कुमार- शैक्षिक समन्वयक, राज कुमार – निदेशक पायस,डॉ सोनम मिश्रा, मिथिलेश शर्मा, विष्णुपद मिश्रा एवं मनोज वत्स – जिला समन्वयक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस कार्यशाला से पांच (05) बाल वैज्ञानिकों क्रमशः 1. शिवम कुमार – पायस मिशन स्कूल अरवल 2. रिशा कुमारी – +2 बालिका उच्च विद्यालय, अरवल 3. अनमोल कुमार -पायस मिशन स्कूल, अरवल 4. नैंसी कुमारी-प्लस टू उच्च विद्यालय आगानूर 5. ब्यूटी कुमारी – सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल इटवाँ का चयन राज्य स्तरीय आयोजन के लिए किया गया।
राज्य स्तरीय आयोजन 01 से 03 नवंबर को माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल, बेगूसराय में आयोजित है। मूल्यांकनकर्ता के रूप में साधनसेवी के रूप में डॉ राहुल कुमार, डॉ सी एन चौधरी, विष्णुपद मिश्रा और मिथिलेश शर्मा थे। चयनित बाल वैज्ञानिकों का राज्य स्तरीय आयोजन में जाने से पहले परियोजना समृद्धिकरण कार्यशाला 10 नवंबर 2026 को शिव देनी साव काॅलेज, कलेर, अरवल में होना है। इस कार्यशाला में शिव किशोर, डॉ संजीव कुमार, अमरेन्द्र कुमार सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
भईया जी की रिपोर्ट

