By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

147 पैक्सों का कंप्यूटरीकरण पूरा, बनेंगे बहुउद्देशीय केंद्र

Swatva
Last updated: August 21, 2026 2:23 pm
By Swatva 9 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : जिला सहकारिता विभाग द्वारा प्राथमिक कृषि साख समितियों यानी पैक्स और व्यापार मंडलों के कामकाज को पूरी तरह पारदर्शी, सुगम और आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिले में सहकारिता अभियान को डिजिटल युग से जोड़ते हुए पैक्सों के कंप्यूटरीकरण का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है।

Contents
आदर्श पैक्स के रूप में विकसित होंगे हर प्रखंड के दो पैक्सहस्तलिखित रिकॉर्ड के खोने या हेरफेर की आशंका होगी खत्मकिसानों को सीधे लाभ
- Advertisement -

आदर्श पैक्स के रूप में विकसित होंगे हर प्रखंड के दो पैक्स

जिले में कुल 187 पैक्स और 14 व्यापार मंडल कार्यरत हैं, जिनमें से 147 पैक्स का कंप्यूटरीकरण कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। शेष समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य भी अगले एक वर्ष में पूर्ण कर लेने की योजना है। कंप्यूटरीकरण की इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद अब अगला बड़ा कदम पैक्स के तमाम सदस्यों का ऑनलाइन डिजिटल डेटाबेस तैयार करना है।

इसके तहत जिले भर के पैक्स सदस्यों के व्यक्तिगत, पहचान संबंधी और आवासीय दस्तावेजों को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा, ताकि कागजी प्रक्रियाओं के झंझट से मुक्ति मिले और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। ​जिले में सहकारिता के इस आधुनिक बदलाव से न केवल प्रशासनिक दक्षता बढ़ने की उम्मीद जग गयी है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों के सशक्तीकरण को भी एक नई दिशा मिलना संभावित है।

हस्तलिखित रिकॉर्ड के खोने या हेरफेर की आशंका होगी खत्म

जिला सहकारिता पदाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि ​डिजिटल डेटाबेस का उद्देश्य सदस्यों की पूर्ण जानकारी ऑनलाइन दर्ज करना व विभागीय लाभ सीधे पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि अब तक पैक्स में सदस्यों का रिकॉर्ड हस्तलिखित रजिस्टरों में संधारित होता था, जिससे रिकॉर्ड के खोने या उसमें हेरफेर की आशंका बनी रहती थी। अब सभी सदस्यों के पुराने अभिलेखों को अपडेट कर डिजिटल स्वरूप दिया जा रहा है। ​

- Advertisement -

इस महाअभियान के तहत पैक्स सदस्यों के मकान और पते से लेकर पहचान पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण-पत्र, बिजली बिल, मोबाइल नंबर, वैवाहिक स्थिति, जाति प्रमाण-पत्र तथा नॉमिनी यानी उत्तराधिकारी का नाम भी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। इसके लिए संबंधित पैक्स अध्यक्षों व प्रबंधकों के माध्यम से सदस्यों से आवश्यक दस्तावेज जुटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। सहकारिता विभाग ने सदस्यों से अपील की है कि वे स्व-सत्यापित यानी सेल्फ अटेस्टेड दस्तावेजों की प्रति जल्द से जल्द अपने पैक्स कार्यालय में जमा कराएं।

किसानों को सीधे लाभ

पैक्स समितियों को पारदर्शी और वित्तीय रूप से मजबूत बनाने के लिए कंप्यूटरीकरण प्राथमिक शर्त है। नवादा के 147 पैक्स में यह काम पूरा हो चुका है। अब प्रत्येक सदस्य का रिकॉर्ड ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड होगा, जिससे किसानों को खाद-बीज वितरण, धान अधिप्राप्ति और ऋण की सुविधा सीधे व बिना किसी बिचौलिए के मिल सकेगी। सदस्यों की सक्रिय भागीदारी से पैक्स का यह डिजिटल रिकॉर्ड अभियान पूरी तरह सफल बनाया जाएगा।

- Advertisement -

दस्तावेज समय पर जमा न करने पर रुक सकती हैं सुविधाएं डिजिटल रिकॉर्ड से किसानों को अनेक सीधे लाभ होंगे। डीसीओ आलोक कुमार ने बताया कि ऑनलाइन रिकॉर्ड होने से फर्जी या निष्क्रिय सदस्यों की पहचान आसान होगी और केवल वास्तविक किसान ही सरकारी योजनाओं व पैक्स की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। धान अधिप्राप्ति, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का भुगतान और कृषि ऋण सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित किए जा सकेंगे। भविष्य में यदि किसी सदस्य को अपनी जानकारी, पते या नॉमिनी के नाम में संशोधन करना होगा, तो वह ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से सुगमता से हो सकेगा।

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, Nawada news, nawada updates, नवादा, प्राथमिक कृषि साख, बहुउद्देशीय केंद्र, सहकारिता विभाग
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

नगर में 180 CCTV कैमरे लगने के बाद भी निगरानी शुरू नहीं, बिजली के अभाव में बंद पड़ी हाईटेक व्यवस्था
बिहारी समाज
खनन टीम पर रोड़ेबाजी, जेसीबी व ट्रैक्टर छुड़ाया, 07 नामजद,14 लाख जुर्माना
बिहारी समाज
चीनी, मंत्री, कीमत, इजाफा, श्रवण कुमार, चिंता नहीं, डायबिटीज, JDU
कोई चिंता नहीं, क्योंकि सब डायबिटीज का शिकार हो रहे! महंगी चीनी पर JDU के मंत्री का गजब तर्क
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
बालू और पत्थर लदे सात वाहन जब्त,12.6 लाख का लगाया जुर्माना
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

नगर में 180 CCTV कैमरे लगने के बाद भी निगरानी शुरू नहीं, बिजली के अभाव में बंद पड़ी हाईटेक व्यवस्था
बिहारी समाज
खनन टीम पर रोड़ेबाजी, जेसीबी व ट्रैक्टर छुड़ाया, 07 नामजद,14 लाख जुर्माना
बिहारी समाज
चीनी, मंत्री, कीमत, इजाफा, श्रवण कुमार, चिंता नहीं, डायबिटीज, JDU
कोई चिंता नहीं, क्योंकि सब डायबिटीज का शिकार हो रहे! महंगी चीनी पर JDU के मंत्री का गजब तर्क
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
बालू और पत्थर लदे सात वाहन जब्त,12.6 लाख का लगाया जुर्माना
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

नगर में 180 CCTV कैमरे लगने के बाद भी निगरानी शुरू नहीं, बिजली के अभाव में बंद पड़ी हाईटेक व्यवस्था

नवादा : नगर की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को हाईटेक बनाने के…

By Swatva

खनन टीम पर रोड़ेबाजी, जेसीबी व ट्रैक्टर छुड़ाया, 07 नामजद,14 लाख जुर्माना

नवादा : जिले में खनन माफियाओं के हौसले परवान पर हैं। माफियाओं…

By Swatva
चीनी, मंत्री, कीमत, इजाफा, श्रवण कुमार, चिंता नहीं, डायबिटीज, JDU
देश-विदेश

कोई चिंता नहीं, क्योंकि सब डायबिटीज का शिकार हो रहे! महंगी चीनी पर JDU के मंत्री का गजब तर्क

पूरे देश के साथ ही बिहार में भी चीनी की बढ़ती कीमतों…

By Amit Dubey

बालू और पत्थर लदे सात वाहन जब्त,12.6 लाख का लगाया जुर्माना

नवादा : जिले की खनन विभाग ने पुलिस के साथ जिले के…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?