नवादा : पटना स्नातक निर्वाचन को ले जिला जदयू कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधान पार्षद नीरज कुमार शामिल हुए। उन्होंने पार्टी के सभी प्रखंड एवं नगर अध्यक्षों को चुनावी तैयारियों में पूरी मजबूती के साथ जुटने का निर्देश दिया। नीरज कुमार ने कहा कि चुनाव में एक-एक मत महत्वपूर्ण होता है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक मतदाता का मोबाइल नंबर नोट करने और पंचायत स्तर तक लगातार संपर्क स्थापित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मतदाताओं से संवाद बढ़ाकर उन्हें एनडीए की नीतियों और उपलब्धियों से अवगत कराएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी स्नातक निर्वाचन में एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी मेहनत, ईमानदारी और मजबूती के साथ चुनावी अभियान में जुटने का आह्वान किया।
बैठक की अध्यक्षता जिला जदयू अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद दांगी ने की, जबकि मंच संचालन जदयू के वरिष्ठ नेता किशोरी सिंह ने किया। इस दौरान जिले के सभी प्रखंड एवं नगर अध्यक्षों ने अपनी-अपनी बात रखी और चुनावी तैयारियों को लेकर सुझाव दिए। सभी अध्यक्षों ने आगामी स्नातक निर्वाचन में एक-एक वोट एनडीए के पक्ष में कराने के लिए पूरी ताकत के साथ काम करने का भरोसा दिलाया।
बैठक में प्रो. प्रमिला प्रजापति, हरिकृपाल, प्रो. बिन्नी प्रसाद, जीवनलाल चंद्रवंशी, दीपक कुमार मुन्ना, राजीव रंजन, मीडिया प्रभारी तन्ने पठान, अनवर भट्ट, निजाम खान, मोहन सिंह, राजा भट्ट, मंजूर आलम, दिनेश यादव, ज्योति पासवान, विपिन कुमार चौधरी समेत बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भईया जी की रिपोर्ट
