नवादा : जिले के धमौल थाना क्षेत्र के बेलखुंडा गांव में 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। युवती की मौत के बाद परिजनों ने शव को गांव स्थित श्मशान घाट में दफना दिया था। इसी बीच चंडीगढ़ में रह रही मृतका की बड़ी बहन ने धमौल थाना को फोन कर हत्या की आशंका जतायी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दंडाधिकारी की मौजूदगी में दफन शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, भेज दिया। मृतका की पहचान बेलखुंडा गांव निवासी सोहर यादव की 20 वर्षीय पुत्री पिंकी कुमारी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार पिंकी कुमारी अपनी सौतेली मां के साथ गांव में रहती थी, जबकि उसके पिता बहार रहकर मजदूरी करते हैं। युवती की मौत के बाद परिजनों ने शव को गांव के श्मशान घाट में दफना दिया था। इसी बीच मृतका की बड़ी बहन खुशबू कुमारी ने चंडीगढ़ से धमौल थाना को फोन कर पुलिस को बताया कि उसकी बहन की हत्या की गयी है और शव को दफना दिया गया है। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी। और पुलिस टीम श्मशान घाट पहुंची और दफन किए गए शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की जांच करने के साथ ही शव से जुड़े आवश्यक साक्ष्य संकलित किया। साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, भेज दिया।
मृतका की बड़ी बहन खुशबू कुमारी ने अपने पिता सोहर यादव और सौतेली मां रिंकू देवी पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल हत्या की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने मृतका की सौतेली मां रिंकू देवी, पिता सोहर यादव और छोटी बहन गुड़िया को पूछताछ के लिए थाना लाइ है। पुलिस तीनों से घटना के संबंध में अलग-अलग जानकारी हासिल कर रही है। इसके अलावा आसपास के ग्रामीणों और अन्य परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि युवती की मौत से जुड़ी परिस्थितियों की जानकारी जुटायी जा सके।
भईया जी की रिपोर्ट