नवादा : जिले में अपराध कमने के बजाय दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। खासकर नगर थाना क्षेत्र में झपट्टामार गिरोह की सक्रियता से हर कोई परेशान है। ताज़ा घटनाक्रम में स्कूल पढ़ाने जा रही महिला शिक्षिकू से झपट्टा मार गिरोह ने चेन छीनने का प्रयास किया लेकिन महिला की बहादुरी से छिनतई विफल हो गया। हां! इस क्रम में वह अनियंत्रित होकर स्कूटी से गिर गंभीर रूप से जख्मी हो अवश्य हो गयी।
जख्मी महिला शिक्षिक अनुराधा देवी को स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल में कराया भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है। घटना नगर थाना क्षेत्र के अतौआ मोड़ के पास हुई। जख्मी शिक्षिका नगर के गोनवां से पछियाडीह पढ़ाने जा रही थी। सूचना नगर थानाध्यक्ष को दी गयी है। सूचना के आलोक में पुलिस अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
भईया जी की रिपोर्ट