नवादा : जिला प्रभारी मंत्री डॉ० संतोष कुमार सुमन के नेतृत्व में नगर में “हर घर तिरंगा यात्रा” निकाली गई। जिला अतिथि गृह से प्रारंभ होकर यात्रा अम्बेदकर पार्क (कलेक्ट्रेट गेट) पहुंच समाप्त हुआ।
जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, स्कूली छात्र-छात्राओं बड़ी संख्या में आमजनों ने वन्दे मातरम् नारों के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसी के साथ जिले के अकबरपुर व गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार में प्रखंड के अधिकारियों की मौजूदगी में वन्दे मातरम् नारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गयी।
भईया जी की रिपोर्ट