नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आलोक में पचरुखी गांव के पास छापामारी कर 120 लीटर महुआ शराब बरामद किया। मौके से तस्कर शराब व बाइक छोड़ फरार होने में सफल रहा। इस बावत अज्ञात तस्कर व बाइक मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है। थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बाइक सवार पीले रंग के बोरे में शराब लेकर पचरुखी गांव की ओर जा रहा है।
सूचना मिलते ही गश्त पर रहे अधिकारी व जवानों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। निर्देश के आलोक में पचरुखी गांव के पास जाल बिछाया गया। पुलिस वाहन पर नजर पड़ते ही तस्कर बाइक व शराब लदे बोरे छोड़ फरार होने में सफल रहा। तलाशी के क्रम में एक एक लीटर के एक सौ पाउच बरामद होते ही बगैर नम्बर की मोटरसाइकिल जब्त कर थाना लाया गया।
भईया जी की रिपोर्ट