By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

डीएम ने जिला स्तरीय समन्वय, राजस्व एवं तकनीकी विभागों की समीक्षा की

Swatva
Last updated: August 9, 2026 3:08 pm
By Swatva 198 Views
Share
5 Min Read
SHARE

नवादा : जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में जिला स्तरीय समन्वय, राजस्व एवं तकनीकी विभागों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों एवं योजनाओं की पीपीटी के माध्यम से क्रमवार समीक्षा की गई। बैठक के प्रारंभ में सहयोग शिविर पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने तथा निष्पादन संबंधी प्रतिवेदन पोर्टल पर अद्यतन करने का निर्देश दिया।

- Advertisement -

राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान खखंदुआ-अवनैया पथ निर्माण के लिए 3.1 हेक्टेयर वन भूमि के बदले क्षतिपूरक वृक्षारोपण हेतु प्रस्तावित गैर-वन भूमि के संबंध में अनापत्ति प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया । जिले में बीएमएसआईसीएल द्वारा संचालित परियोजनाओं के लिए चिन्हित भूमि के संबंध में अनापत्ति प्रमाण-पत्र निर्गत करने हेतु अंचल अधिकारी, नवादा को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिले में पंचायत स्तर पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के नए भवन निर्माण हेतु आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने के संबंध में समीक्षा की गई।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित अंचल अधिकारियों को आवश्यक भूमि का शीघ्र चिन्हांकन कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। भू-अर्जन की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने भू-अर्जन पदाधिकारी को एसएच-103 के अंतर्गत मंझवे-गोविंदपुर पथ के पैकेज-6 एवं पैकेज-7 से संबंधित परियोजनाओं में एलपीसी निर्गत करने में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, रजौली एवं अंचल अधिकारी, रजौली के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। साथ ही, संबंधित ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर एलपीसी निर्गत करने की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान एग्रीस्टैक योजना के अंतर्गत लंबित फार्मर रजिस्ट्री का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश सभी अंचल अधिकारियों को दिया गया। साथ ही, कौआकोल, गोविंदपुर एवं नवादा सदर में ई-किसान भवन के निर्माण से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश दिया गया। आईसीडीएस की समीक्षा के दौरान रजौली में वन स्टॉप सेंटर के निर्माण हेतु शीघ्र भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश अंचल अधिकारी, रजौली को दिया गया। वहीं, जिले में नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस को दिया।

- Advertisement -

सामाजिक सुरक्षा कोषांग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में 60,373 लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण लंबित है। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को पंचायत एवं वार्ड स्तर पर विशेष शिविर आयोजित कर लंबित जीवन प्रमाणीकरण का कार्य अभियान चलाकर शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। दिव्यांगजन कोषांग की समीक्षा के दौरान पंचायत सचिवों के माध्यम से अभियान चलाकर पात्र दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में स्वास्थ्य, पशुपालन, शिक्षा, श्रम, कल्याण, बाल संरक्षण, योजना, जीविका, पीएचईडी, भवन निर्माण एवं आपूर्ति सहित अन्य विभागों के कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा विभागीय योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बैठक में हर घर तिरंगा अभियान के तहत दिनांक 09 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों एवं प्रगति की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने अभियान में आमजनों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। साथ ही, दिनांक 12 अगस्त 2026 को जिले में आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा की सभी आवश्यक तैयारियां ससमय पूर्ण करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।

- Advertisement -

जिला पदाधिकारी ने डीपीएम, जीविका को जीविका दीदियों द्वारा निर्मित तिरंगों को शीघ्र तैयार कर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि हर घर तिरंगा अभियान के तहत आमजनों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। बैठक में उप विकास आयुक्त, वन प्रमंडल पदाधिकारी, सहायक समाहर्त्ता, अपर समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर एवं रजौली, गोपनीय शाखा प्रभारी, स्थापना प्रभारी, प्रभारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी अंचल अधिकारी उपस्थित थे।

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: nawada khabar, nawada live, Nawada news, nawada updates, नवादा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

छठी कार्यक्रम में गाना बजाने को लेकर चाकूबाजी, तीन जख्मी,एक की मौत
बिहारी समाज
BJP, MLC, उम्मीदवार, सूची, बिहार, यूपी, चुनाव, पटना, नवल किशोर, दरभंगा, सर्वेश कुमार
BJP ने जारी की MLC उम्मीदवारों की सूची, पटना से नवल किशोर तो दरभंगा से सर्वेश…देखें पूरी लिस्ट
चुनाव देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
अवैध बालू लदा सात वाहन जब्त, चालक फरार
बिहारी समाज
अनुज्ञप्ति फर्जी तो फिर खाद्यान्न का उठाव कैसे?
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

छठी कार्यक्रम में गाना बजाने को लेकर चाकूबाजी, तीन जख्मी,एक की मौत
बिहारी समाज
BJP, MLC, उम्मीदवार, सूची, बिहार, यूपी, चुनाव, पटना, नवल किशोर, दरभंगा, सर्वेश कुमार
BJP ने जारी की MLC उम्मीदवारों की सूची, पटना से नवल किशोर तो दरभंगा से सर्वेश…देखें पूरी लिस्ट
चुनाव देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
अवैध बालू लदा सात वाहन जब्त, चालक फरार
बिहारी समाज
अनुज्ञप्ति फर्जी तो फिर खाद्यान्न का उठाव कैसे?
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

छठी कार्यक्रम में गाना बजाने को लेकर चाकूबाजी, तीन जख्मी,एक की मौत

नवादा : जिले में हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले…

By Swatva
BJP, MLC, उम्मीदवार, सूची, बिहार, यूपी, चुनाव, पटना, नवल किशोर, दरभंगा, सर्वेश कुमार
चुनाव

BJP ने जारी की MLC उम्मीदवारों की सूची, पटना से नवल किशोर तो दरभंगा से सर्वेश…देखें पूरी लिस्ट

बिहार MLC चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने चार कैंडिडेट के नाम…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

अवैध बालू लदा सात वाहन जब्त, चालक फरार

नवादा : जिले में अवैध बालू खनन और उसके धड़ल्ले से किए…

By Swatva

अनुज्ञप्ति फर्जी तो फिर खाद्यान्न का उठाव कैसे?

-खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव ने दिया पन्द्रह दिनों के अंदर कार्रवाई…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?